जानिए कौन है स्टार प्रचारक जे पी एस राठौर, बरेली मंडल से इनका क्या है नाता
UP Vidhan Sabha Chunav 2022 भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल जेपीएस राठौर का बरेली मंडल के शाहजहांपुर से गहरा रिश्ता है। कांट क्षेत्र के रहने वाले जेपीएस भारतीय जनता पार्टी में पिछले 21 सालों से सक्रिय है। जो कई महत्वपूर्ण पदों पर दायित्व निभा चुके है।
बरेली, जेएनएन। UP Vidhan Sabha Chunav 2022 : भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित स्मृति इरानी और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।इसी सूची में पार्टी के प्रदेश महामंत्री व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष जेपीएस राठौर को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।
21 जनवरी से शुरू करेंगे प्रचार
शाहजहांपुर जनपद के कांट क्षेत्र के मोहनपुर ममरेजपुर गांव निवासी जेपीएस राठौर 21 वर्ष से अधिक समय से भाजपा में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। दैनिक जागरण से बातचीत में उन्होंने बताया कि 21 जनवरी से प्रचार शुरू करेंगे। वर्चुअल रैली व बैठक होंगी। जब से चुनाव आयोग अनुमति होगी कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए क्षेत्र में भी जाकर सभा करेंगे।
महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके है राठौर
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके जेपीएस बाल स्वयंसेवक रहे। 2000 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न पदों पर रहे। 2000 में भाजपा से जुड़ने के बाद आइटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर रहे। सदस्यता अभियान समेत अन्य जिम्मेदारी भी संभालीं। चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे जेपीएस राठौर 2017 के विधानसभा व 2019 के लोकसभा चुनाव में भी इस जिम्मेदारी को संभाल चुके हैं।
ये भी है स्टार प्रचारकाें में शामिल
नितिन गड़करी, स्वतंत्र देव, धर्मेंद्र प्रधान, राधा मोहन सिंह, मुख्तार अब्बास नकवी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम डा दिनेश शर्मा, संजीव बलियान,जसवंत सैनी, अशोक कटियार, सुरेंद्र नागर, जनरल वी के सिंह, चौधरी भूपेंद्र सिंह, बी एल वर्मा,राजवीर सिंह, एसपी सिंह वघेल, साध्वी निरंजन ज्योति, कांता कर्दम, रजनीकांत माहेश्वरी, मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र सिंह कश्यप, भोला सिंह खटीक।