Move to Jagran APP

UP Roadways News : रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त सफर कराकर रोडवेज ने कमाए 50 लाख, 24 घंटे में कराई 45 हजार महिलाओं को निश्शुल्क यात्रा

UP Roadways उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने प्रदेश सरकार के निर्देश पर इस बार भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को निश्शुल्क 24 घंटे यात्रा कराई। बरेली परीक्षेत्र से 45 हजार तकरीबन महिलाओं ने निश्शुल्क यात्रा की। जिससे रोडवेज को 50 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 27 Aug 2021 07:49 AM (IST)Updated: Fri, 27 Aug 2021 07:49 AM (IST)
UP Roadways News : रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त सफर कराकर रोडवेज ने कमाए 50 लाख, 24 घंटे में कराई 45 हजार महिलाओं को निश्शुल्क यात्रा
UP Roadways News : रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त सफर कराकर रोडवेज ने कमाए 50 लाख

बरेली, जेएनएन। UP Roadways : उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने प्रदेश सरकार के निर्देश पर इस बार भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को निश्शुल्क 24 घंटे यात्रा कराई। बरेली परीक्षेत्र से 45 हजार तकरीबन महिलाओं ने निश्शुल्क यात्रा की। जिससे रोडवेज को 50 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। इस बार रीजन में सबसे अधिक राजस्व रुहेलखंड डिपो ने दिया है।

loksabha election banner

बरेली व रुहेलखंड डिपो ने अकेले 23 हजार, 790 महिलाओं को निश्शुल्क यात्रा कराई।क्षेत्रीय प्रबंधक बरेली रीजन आरके त्रिपाठी ने बताया कि बरेली डिपो ने रक्षाबंधन पर महज 24 घंटों में केवल 10 हजार 571 महिला यात्रियों को यात्रा कराई। जबकि रुहेलखंड डिपो ने इस बार बरेली डिपो को मात देते हुए कुल 13 हजार 219 महिला यात्रियों को महज 24 घंटों में यात्रा करा दी। हालांकि बदायूं और पीलीभीत डिपो ने भी 20 हजार से अधिक महिलाओं को यात्रा कराई।

बरेली परिक्षेत्र से मुफ्त में यात्रा करने वाली महिलाओं का डेटा और उनके किराये में खर्च धन राशि का ब्योरा मांगा तो केवल बरेली और रुहेलखंड डिपो का कुल करीब 31 लाख, 68 हजार, 345 रुपये का बजट बनाकर भेजा है। जिसमें बरेली डिपो का 10,571 महिला यात्रियों पर खर्च होने वाला किराया। करीब 14 लाख, 35 हजार 772 रुपये और रुहेलखंड डिपो में 13 हजार 219 यात्रियों पर खर्च होने वाला करीब 17 लाख 32 हजार 573 रुपये शामिल है।

बता दें कि बरेली परिक्षेत्र (बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत, बदायूं) में कुल 669 बसें है। इसमें से सबसे ज्यादा बसें बरेली डिपो में कुल 199 बसें, रुहेलखंड डिपो में 196 बसें बाकी की करीब कुल 274 बसें पीलीभीत और बदायूं डिपो में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.