Move to Jagran APP

UP Roadways News : यात्री प्लाजा रोकेगा चालकों की मनमानी, अब मनपसंद ढाबों पर नहीं खड़ी कर सकेंगे बस

UP Roadways News रोडवेज बस चालकों और परिचालकों की मनमानी नहीं चलेगी। वे रास्ते में अपने मनमाफिक ढाबा या रेस्टोरेंट पर बस नहीं खड़ी कर पाएंगे। यात्रियों की सहूलियत के लिए परिवहन निगम ने फिर से प्रत्येक 80 किमी पर यात्री प्लाजा चयनित करने का निर्णय लिया है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 03:21 PM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 03:21 PM (IST)
UP Roadways News : यात्री प्लाजा रोकेगा चालकों की मनमानी, अब मनपसंद ढाबों पर नहीं खड़ी कर सकेंगे बस
UP Roadways News : यात्री प्लाजा रोकेगा चालकों की मनमानी, अब मनपसंद ढाबों पर नहीं खड़ी कर सकेंगे बस

बरेली, जेएनएन। UP Roadways News : रोडवेज बस चालकों और परिचालकों की मनमानी नहीं चलेगी। वे रास्ते में अपने मनमाफिक ढाबा या रेस्टोरेंट पर बस नहीं खड़ी कर पाएंगे। यात्रियों की सहूलियत के लिए परिवहन निगम ने फिर से प्रत्येक 80 किमी पर यात्री प्लाजा चयनित करने का निर्णय लिया है।

loksabha election banner

प्रथम चरण में बरेली-दिल्ली तथा बरेली-उत्तराखंड मार्ग पर यात्री प्लाजा का चयन किया जाएगा। इसके लिए निविदा भी जल्द आमंत्रित की जाएगी। मार्च में ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। दूसरे चरण में बरेली-कानपुर और बरेली-लखीमपुर खीरी सहित अन्य मार्गों पर भी यात्री प्लाजा चयनित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। लंबी दूरी की बसों के यात्रियों को सहूलियत के लिए यात्री प्लाजा चयनित करने का प्रावधान है। निगम मानक के आधार पर यात्री प्लाजा का चयन करता है। बदले में ठहराव का शुल्क भी लेता है। शर्तों के मुताबिक प्लाजा प्रबंधन यात्रियों का पूरा ख्याल रखते हैं।

प्लाजा में साफ-सफाई व बैठने की समुचित व्यवस्था रहती है। महिला, बुजुर्ग और बच्चों को अतिरिक्त सुविधाएं मिलती हैं। यात्रियों को निगम से शिकायत करने का अधिकार होता है। शिकायत पर कार्रवाई भी होती है। दरअसल, चालक और परिचालक रास्ते में यात्रियों का ख्याल नहीं रखते। अपने हिसाब से ढाबा या रेस्टोरेंट पर बसें खड़ी करते हैं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। अब यात्री प्लाजा का चयन हो जाने से यात्रियों को सहूलियतें तो मिलेंगी ही, कर्मचारियों की मनमानी पर पूरी तरह से अंकुश लगेगा।

यात्री सहुलियत को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की जा रही है। जिसका सभी को पालन करना होगा। निर्धारित यात्री प्लाजा पर बस न रोकने वाले चालक-परिचालक पर कार्रवाई की जाएगी। - आरके त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक बरेली रीजन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.