सपा ने बदायूं के लिए जारी की पांच समर्थित प्रत्याशियों की सूची, बसपा ने भी दो उम्मीदवार घोषित किए, जानें किसको मिला मौका
UP Panchayat Chunav 2021 सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने शेखुपुर वार्ड से अशोक यादव खेड़ा बुजुर्ग से साबरा खातून पुसगवां से अन्नू देवी शर्मा बनकोटा से सर्वेशा देवी बसेला से रवि शर्मा उर्फ विश्वकर्मा को पार्टी का समर्थन घोषित किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी प्रभात अग्रवाल ने दी।
बरेली, जेएनएन। UP Panchayat Chunav 2021 : पंचायत चुनाव में चुनाव चिह्न आवंटित हो जाने के बाद भी राजनीतिक दलों के समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी करने का सिलसिला जारी है। सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने शेखुपुर वार्ड से अशोक यादव, खेड़ा बुजुर्ग से साबरा खातून, पुसगवां से अन्नू देवी शर्मा, बनकोटा से सर्वेशा देवी, बसेला से रवि शर्मा उर्फ विश्वकर्मा को पार्टी का समर्थन घोषित किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी प्रभात अग्रवाल ने दी।
बसपा ने भी घोषित किए दो समर्थित प्रत्याशी
बसपा जिलाध्यक्ष डा.लाखन सिंह ने भी सोमवार रात दो और समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की। मालपुर ततेरा से राकेश सागर और बेहटा गुसाई से शबीना परवीन को समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है।