Move to Jagran APP

UP Panchayat Chunav 2021 : बरेली में पंचायत चुनाव का प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, जिले में कल 3,870 बूथों पर होना है मतदान

UP Panchayat Chunav 2021 जिला पंचायत सदस्यों के लिए जिले में साठ वार्डों पर 15 अप्रैल को चुनाव होना है। जिले में पंचायत चुनाव का प्रचार-प्रसार मंगलवार शाम पांच बजे थम गया। अब बुधवार को सभी पोलिंग पार्टियां निर्धारित बूथों को रवाना होंगे।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 06:30 AM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 06:30 AM (IST)
UP Panchayat Chunav 2021 : बरेली में पंचायत चुनाव का प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, जिले में कल 3,870 बूथों पर होना है मतदान
इसके साथ ही चुनाव कराने के लिए सेक्टर, जोनल, सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों को भी जिम्मेदारी दे दी गई है।

बरेली, जेएनएन। UP Panchayat Chunav 2021 : जिले में पंचायत चुनाव का प्रचार-प्रसार मंगलवार शाम पांच बजे थम गया। अब बुधवार को सभी पोलिंग पार्टियां निर्धारित बूथों को रवाना होंगे। इसके साथ ही चुनाव कराने के लिए सेक्टर, जोनल, सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों को भी जिम्मेदारी दे दी गई है। चुनाव प्रेक्षक ने भी अधिकारियों के साथ तैयारियों की जानकारी ली।जिला पंचायत सदस्यों के लिए जिले में साठ वार्डों पर 15 अप्रैल को चुनाव होना है। चुनाव मैदान में सभी पार्टियों के उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं।

loksabha election banner

करीब 23.47 लाख मतदाता इस चुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिले में सकुशल चुनाव कराने के लिए प्रशासन-पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में 3870 पोलिंग बूथों पर मतदान कराया जाना है। इसके लिए पोलिंग पार्टियां बना दी गई हैं। मतदान कराने के लिए प्रशिक्षण भी पूरा करा लिया गया है। चुनाव से पहले मंगलवार शाम को चुनाव प्रचार-प्रसार बंद करा दिया गया है। मतदान कराने के लिए बुधवार सुबह से पोलिंग पार्टियां निर्धारित बूथों पर रवाना हो जाएंगी। इसके लिए जिले के 15 ब्लाकों को केंद्र बनाया गया है। हर ब्लाक से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।

चुनाव कराने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त

पंचायत चुनाव सकुशल कराने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। करीब 180 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 30 जोनल मजिस्ट्रेट और आठ सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। सभी को एरिया निर्धारित कर दिया गया है। वह अपने क्षेत्रों में चुनाव की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

प्रेक्षक ने जाना तैयारियां का हाल

जिले में चुनाव कराने के लिए प्रेक्षक अरविंद चौरसिया पहुंच गए हैं। बाल विकास एवं पुष्टाहार के अपर निदेशक अरविंद चौरसिया ने मंगलवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों से चुनाव की तैयारियों के बारे में पूछा। उन्होंने एसडीएम, आरओ समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक भी की। डीएम नितीश कुमार ने बताया कि जिले में चुनाव सकुशल कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां रवाना हो जाएंगी। चुनाव कराने के लिए मजिस्ट्रेट भी नियुक्त कर दिए गए हैं। गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.