Move to Jagran APP

UP Election 2022 : बरेली में AIMIM ने खोले पत्ते, घोषित किया शहर सीट का प्रत्याशी

UP Election 2022 यूपी के चुनावी समर में छोटे दलों ने भी अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। रविवार को आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने नौ प्रत्याशियों की सूची जारी की है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 05:42 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 05:42 PM (IST)
UP Election 2022 : बरेली में AIMIM ने खोले पत्ते, घोषित किया शहर सीट का प्रत्याशी
UP Election 2022 : बरेली में AIMIM ने खोले पत्ते, घोषित किया शहर सीट का प्रत्याशी

बरेली, जेएनएन। UP Election 2022 : यूपी के चुनावी समर में छोटे दलों ने भी अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। रविवार को आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने नौ प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जिसमे बरेली की शहर विधानसभा सीट पर रजा कालोनी निवासी शाहीन रजा खान उर्फ राजू शमीम को प्रत्याशी बनाया है।

loksabha election banner

इससे पहले उन्होंने अपनी पत्नी सरोज किन्नर को निर्दलीय पार्टी से 2012 में चुनाव लड़ाया था। फिर 2006 में सरोज महापौर का चुनाव लड़ीं। राजू शमीम ने बताया कि समाजसेवा के बल पर वोट मांगूंगा। वर्ष 2013 में बेटियों की सुरक्षा, बेटियों के विकास के लिए कन्या सुरक्षा विकास समिति का गठन कर चुके हैं। इसके तहत समाजसेवा का काम कोविड संक्रमण के समय और अन्य दिनों में कर रहे हैं। मीडिया प्रभारी अहमद अबदुल्ला ने बताया कि जिले में पार्टी शहर विधानसभा सीट के अब जल्द ही बिथरीचैनपुर और कैंट सीट के लिए भी प्रत्याशी मैदान में उतारेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.