Move to Jagran APP

टिकट न मिलने से बगावत पर उतरे नेताओं को संगठन के सहारे साध रही सपा, दे रही एकजुटता का संदेश

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 कैंट से नूतन शर्मा बहेड़ी से नसीम अहमद के बाद शुक्रवार को भोजीपुरा से टिकट के दावेदार रहे मनोहर सिंह पटेल को जिला कार्यकारिणी में स्थान दिया गया। विशाल सिटी निवासी मनोहर सिंह पटेल को जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष नामित किया गया है।

By Vivek BajpaiEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 07:50 AM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 07:50 AM (IST)
टिकट न मिलने से बगावत पर उतरे नेताओं को संगठन के सहारे साध रही सपा, दे रही एकजुटता का संदेश
UP Vidhan Sabha Election 2022: बगावती नेताओं को संगठन के सहारे साध रह समाजवादी पार्टी

बरेली, जेएनएन। टिकट न मिलने से निराश कई दावेदार बगावत पर उतर आए हैं। इंटरनेट मीडिया पर दावेदार गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं। ऐसे में चुनावी बेला के बीच सपा कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहती। एक-एक कदम फूंककर रखा जा रहा है। टिकट न मिलने से निराश नेताओं को संगठन के जरिए साधा जा रहा है। कैंट, बहेड़ी के बाद शुक्रवार को भोजीपुरा के एक दावेदार को सपा ने संगठन में जगह देकर कार्यकर्ताओं व दावेदारों में एकजुटता का संदेश दिया।

loksabha election banner

कैंट से नूतन शर्मा, बहेड़ी से नसीम अहमद के बाद शुक्रवार को भोजीपुरा से टिकट के दावेदार रहे मनोहर सिंह पटेल को जिला कार्यकारिणी में स्थान दिया गया। विशाल सिटी के रहने वाले मनोहर सिंह पटेल को सपा की जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष नामित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मनोहर सिंह पटेल को यह जिम्मेदारी सौंपी। मनोहर सिंह पटेल ने भोजीपुरा से टिकट के लिए आवेदन किया था। इस सीट पर सपा से छह कार्यकर्ताओं ने दावा ठोंका था जिसमे पार्टी ने यहां से पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम को टिकट दिया। नवागत जिला उपाध्यक्ष लंबे समय से पार्टी के कार्य में जुटे हैं। ऐसे में टिकट न मिलने पर पार्टी ने उन्हें संगठन में जगह देकर भरपाई की कोशिश की है। इससे पहले कैंट से दावेदार रहे नूतन शर्मा को भी कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष, बहेड़ी से दावेदार रहे चेयरमैन पति नसीम अहमद को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह देकर सचिव की जिम्मेदारी दी है। एक भी यादव को टिकट न मिलने पर यादवों की नाराजगी को दूर करने की कोशिश की जा रही है। नामांकन के दौरान पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख आदेश यादव गुड्डू को साथ लेकर यादवों की नाराजगी दूर होने का संदेश देने की कोशिश भी की गई। चर्चा है कि किसी यादव को भी संगठन में जल्द जगह दी जा सकती है।

पूर्व सांसद के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने थामा सपा का दामन: पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन के नेतृत्व में शुक्रवार को कई कांग्रेसियों ने सपा का दामन थाम दिया। सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कांग्रेस के नेताओं को सपा की सदस्यता दिलाई। सपा की सदस्यता लेने वालों में दीपक वाल्मीकि प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस कमेटी, महेंद्र सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस, रामानंद कोहली जिला अध्यक्ष विचार विभाग, दीपा जेम्स महिला जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी, जयंती प्रसाद प्रदेश संगठन मंत्री कांग्रेस सेवा दल, मुनीश गंगवार पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी कांग्रेस, इवी सिंह, निवेदिता सागर, जसवीर, शशि चंद्रा, कंचन शर्मा, ननकु लाल सागर, संजय गुप्ता, धीरज मधुकर, सुशील मसीह समेत कई कांग्रेसी सपा के खेमे में पहुंच गए। इस मौके पर शुभलेश यादव, जफर बेग, अरविंद यादव, मयंक शुक्ला मोंटी, दिनेश यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.