Move to Jagran APP

लखीमपुर कांड के जरिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर किए तीखे प्रहार, बदायूं की जनता से किए कई वादे

UP Congress President Lallu attack on BJP कांग्रेस के प्रतिज्ञा सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टियां एक ही थैले के चट्टे-बट्टे हैं। कांग्रेस की सरकार बनी तो गन्ना का मूल्य 400 रुपये क्विंटल मिलेगा।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Thu, 06 Jan 2022 04:24 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jan 2022 04:24 PM (IST)
लखीमपुर कांड के जरिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर किए तीखे प्रहार, बदायूं की जनता से किए कई वादे
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले, भाजपा-सपा एक ही थैले के चट्टे-बट्टे

बदायूं, जेएनएन। UP Congress President Lallu attack on BJP : कांग्रेस के प्रतिज्ञा सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टियां एक ही थैले के चट्टे-बट्टे हैं। किसानों को लुभाते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो गन्ना का मूल्य 400 और धान 2500 रुपये क्विंटल मिलेगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा को 10 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। बुधवार को वह मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे स्थिल पटेल चौक के निकट सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेल भेज देती है। उन्नाव, हाथरस में बेटियों और उनके स्वजन के साथ हुई घटना का जिक्र किया। लखीमपुर कांड की चर्चा करते हुए सवाल उठाते हुए कहा कि गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के के बेटे ने जीप से कुचलकर किसानों की हत्या कर दी। इसके विरोध में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पीड़ितों से मिलने जा रही थीं, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा नेताओं ने किसानों से झूठे वादे किए थे, कहा था कि सरकार बनने पर किसानों के गन्ने का भुगतान 14 दिन के अंदर दिलवाया जाएगा, लेकिन कुछ नहीं हुआ। आज किसान परेशान है।

छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली के लिए रतजगा कर रहा है। गोशाला में गाय मर रही हैं, गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो रहा है, क्रय केंद्रों पर धान की खरीद नहीं हो रही है। कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार ने कहा कि हर चार घंटे में एक किसान आत्महत्या कर रहा है। किसानों का बीमा करने वाली गुजराती कंपनी के जरिए 28 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है। इससे पहले जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह और महासचिव डा.रामरतन पटेल ने पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

संचालन कर रहे जिलाध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, अमेठी के जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर, शहर अध्यक्ष मो.असरार अहमद, बाबू चौधरी, राजवीर सिंह, सुरेश राठौर, आतिफ खान, चौधरी मियां, विशेष कटारिया सुमित्रा पटेल, रजनी सिंह, सोहनपाल साहू, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद, विशेष कुमार कठेरिया, सुनीता सिंह, नीलम तोमर, सोमेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

बूंदाबांदी के बीच समर्थकों के साथ पहुंचे टिकट के दावेदारः विधानसभा चुनाव के लिए टिकट को लेकर कांग्रेस में भी दावेदारों में खुद को बेहतर साबित करने की होड़ मची है। बुधवार को सुबह से ही मौसम खराब था। प्रदेश अध्यक्ष के आने का समय दोपहर 12 बजे का तय था, लेकिन वह दो बजे पहुंच सके। बूंदाबांदी के बीच टिकट के दावेदार समर्थकों के साथ निर्धारित समय पर पहुंच गए थे। दो घंटे के इंतजार के बाद मुख्य अतिथि के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.