Move to Jagran APP

UP Chunav 2022 : आज होगा सपा के प्रत्याशियों का फैसला, लखनऊ बुलाए गए जिलाध्यक्ष

UP Vidhansabha Chunav 2022 भाजपा कांग्रेस बसपा के बाद बुधवार को समाजवादी पार्टी के दावेदारों के इंतजार पर विराम लग सकता है। प्रत्याशियों के नाम तय कर दिये गए हैं। इसी के तहत बुधवार को पार्टी हाईकमान की ओर से जिलाध्यक्ष अगम मौर्य को बुलाया गया है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 06:56 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 06:56 AM (IST)
UP Chunav 2022 : आज होगा सपा के प्रत्याशियों का फैसला, लखनऊ बुलाए गए जिलाध्यक्ष
UP Chunav 2022 : आज होगा सपा के प्रत्याशियों का फैसला, लखनऊ बुलाए गए दावेदार

बरेली, जेएनएन। UP Vidhansabha Chunav 2022 : भाजपा, कांग्रेस, बसपा के बाद बुधवार को समाजवादी पार्टी के दावेदारों के इंतजार पर विराम लग सकता है। प्रत्याशियों के नाम तय कर दिये गए हैं। इसी के तहत बुधवार को पार्टी हाईकमान की ओर से जिलाध्यक्ष अगम मौर्य को बुलाया गया है। ऐसे में साफ है कि बुधवार को सपा में टिकट के कयासों पर विराम लग सकता है। चयनित दावेदार को बतौर प्रत्याशी जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में सिंबल देने की तैयारी भी लगभग पूरी है।

prime article banner

सपा कार्यालय से लेकर समाजवादी कार्यकर्ताओं में मंगलवार को टिकट को लेकर बेचैनी रही। पल-पल लोग टिकट के बारे में जानकारी में जुटे रहे। इसी बीच मंगलवार शाम को अचानक से कैंट विधानसभा सीट पर प्रत्याशी को सिंबल मिलने की चर्चा फैल गई। प्रत्याशी को शुभमकामनाएं दी जाने लगीं। पार्टी में आम चर्चा हो गई कि छह सीटों आंवला, फरीदपुर, नवाबगंज, भोजीपुरा, मीरगंज व बहेड़ी के बाद कैंट के प्रत्याशी के नाम पर मुहर लग गई है।

कैंट के प्रत्याशी को सिंबल देकर टिकट की शुरुआत कर दी गई है। देर रात इस कयास पर विराम लगा। पार्टी से जुड़े लोगों ने बताया कि सभी नौ सीटों के टाप तीन-तीन दावेदारों को लखनऊ में रुकने के निर्देश हैं। इसी के तहत हर विधानसभा के प्रत्यशियों ने लखनऊ में डेरा डाल रखा है। टाप तीन के बाद वाले भी कई प्रत्याशी टिकट की जुगत में लगे हुए हैं। हाईकमान द्वारा जिलाध्यक्ष को लखनऊ बुलाने के बाद कार्यकर्ताओं व दावेदारों को इंतजार खत्म होने की आस है।

आपसी खींचतान में बिथरी में तीसरा मार सकता है बाजी

बिथरी चैनपुर सीट को लेकर काफी मारामारी मची हुई है। सीट पर मंगलवार को अचानक से नए समीकरण सामने आ गए। लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भाजपा के एक पदाधिकारी ने मुलाकात की। चर्चा है कि एक बड़े नेता के जरिए वह अखिलेश यादव तक पहुंचे। सीट पर दावेदारी को लेकर सर्वाधिक मारामारी है, ऐसे में पार्टी किसी तीसरे को इस सीट से उतार सकती है। भाजपा पदाधिकारी के मिलने के बाद कयास को और बल मिला है।

लखनऊ से बुलावा आया है। लिहाजा, बुधवार को लखनऊ में रहूंगा। टिकट को लेकर हाईकमान को ही अंतिम निर्णय लेना है। - अगम मौर्य, जिलाध्यक्ष, सपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.