Move to Jagran APP

ददरौल सीट पर पूर्व मंत्री पर भारी पड़े राजेश वर्मा, जिलाध्यक्ष पर फिर जताया सपा ने भरोसा

UP Vidhansabha Chunav 2022 समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को जिले की शेष चार सीटों पर भी अपने प्रत्याशियों को सिंबल दे दिए। इसके साथ ही सभी छह सीटों पर नाम तय हो गए हैं। इसके साथ ही कई दिनों से लग रहीं अटकलों पर भी विराम लग गया।

By Ravi MishraEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 04:35 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 04:35 PM (IST)
ददरौल सीट पर पूर्व मंत्री पर भारी पड़े राजेश वर्मा, जिलाध्यक्ष पर फिर जताया सपा ने भरोसा
ददरौल सीट पर पूर्व मंत्री पर भारी पड़े राजेश वर्मा, जिलाध्यक्ष पर फिर जताया सपा ने भरोसा

बरेली, जेएनएन। UP Vidhansabha Chunav 2022 : समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को जिले की शेष चार सीटों पर भी अपने प्रत्याशियों को सिंबल दे दिए। इसके साथ ही सभी छह सीटों पर नाम तय हो गए हैं। इसके साथ ही कई दिनों से लग रहीं अटकलों पर भी विराम लग गया। पार्टी जिलाध्यक्ष तनवीर खां पर लगातार तीसरी बार नेतृत्व ने भरोसा जताया है। वहीं मौजूदा विधायक शरदवीर सिंह का टिकट काट दिया गया है।

loksabha election banner

सपा ने इस बार प्रत्याशी घोषित करने की बजाय प्रत्याशियों को सिंबल दिए हैं। भाजपा छोड़कर आए रोशन लाल वर्मा को तिलहर व पूर्व विधायक नीरज मौर्य को जलालाबाद से दो दिन पहले ही हरी झंडी दे दी गई थी। जिसके बाद अन्य सीटों पर नाम तय होने का इंतजार था। मंगलवार को चारों सीटों से दावेदारों को लखनऊ मुख्यालय बुलाया गया।

जहां जिलाध्यक्ष तनवीर खां को शहर, पूर्व विधायक राजेश यादव को कटरा, उपेंद्र पाल सिंह को पुवायां व राजेश वर्मा को ददरौल से सिंबल दिए गए। समर्थकों ने जानकारी मिलते ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। वहीं पिछले कई दिनों से चुनाव की तैयारी में जुटे दावेदार मायूस दिखे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिले में सभी छह प्रत्याशियों को सिंबल दे दिए हैं। इन पर सभी सीटों पर पार्टी भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। सभी कार्यकर्ता पूरी तरह से एकजुट हैं। तनवीर खां, जिलाध्यक्ष सपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.