Move to Jagran APP

UP Election 2022 : 750 रुपये खर्च कर 27 बरस की उम्र में विधायक बने थे दल सिंह, चौंकी थी पार्टियां

UP Vidhansabha Election 2022 शाहजहांपुर 10 जनवरी को जन्मदिन मनाने वाले दल सिंह यादव 55 वर्ष पूर्व महज साइकिल से ही चुनाव प्रचार करते हुए विधायक बन आज के विधान सभा चुनाव पर होने वाले बेहिसाब खर्च से तुलना करें तो और हैरानी होगी।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 05:47 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 05:47 PM (IST)
UP Election 2022 : 750 रुपये खर्च कर 27 बरस की उम्र में विधायक बने थे दल सिंह, चौंकी थी पार्टियां
750 रुपये खर्च कर 27 बरस की उम्र में विधायक बने थे दल सिंह, चौंकी थी पार्टियां

बरेली, नरेंद्र यादव। UP Vidhansabha Election 2022 : शाहजहांपुर 10 जनवरी को जन्मदिन मनाने वाले दल सिंह यादव 55 वर्ष पूर्व महज साइकिल से ही चुनाव प्रचार करते हुए विधायक बन आज के विधान सभा चुनाव पर होने वाले बेहिसाब खर्च से तुलना करें तो और हैरानी होगी। तब चुनाव पर मात्र 750 रुपये खर्च आया था। उनके साथ विधानसभा में पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव सोशलिस्ट पार्टी व पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह व प्रकाश गुप्ता जनता से विधायक चुनकर आए थे। दलसिंह यादव बताते है कि 55 साल में चुनाव प्रचार के तरीके के साथ सिद्धांत भी बदल गए।

loksabha election banner

जलालाबाद विधानसभा की ग्राम पंचायत मिर्जापुर के गांव इस्माइलपुर निवासी दल सिंह यादव पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से कृषि एवं पशुपालन में बीएससी आनर्स के बाद सेठ सियाराम माहौर विद्यालय में पढ़ा रहे थे। उस समय जनसंघ के जिलाध्यक्ष गंगा सिंह चौहान ने राष्ट्रीय महामंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय से पैरवी कर दल सिंह को जनसंघ से टिकट दिला दिया।

5500 खर्च कर जीता दूसरा चुनाव

दल सिंह यादव बताते है कि 1969 में केशव सिंह 1600 मतों से चुनाव जीत गए। लेकिन 1974 में 5500 रुपये खर्च करके दोबारा से जनसंघ के टिकट पर चुनाव जीत लिया। इसके बाद 1977 लोकसभा का टिकट छोड़ विधानसभा का चुनाव लड़ा। निर्दलीय कन्हई सिंह विधायक बन गए।

समर्थकों ने बेलगाड़ी से लड़ाया चुनाव, छह हजार मतों से जीते

दल सिंह बताते है दीपक चुनाव चिन्ह के साथ साइकिल से चुनाव प्रचार को उत्तर पढ़े। बड़ी संख्या में युवा उनके साथ थे।समर्थक बैलगाड़ी से चुनाव प्रचार करते थे त कांग्रेस विधायक केशव सिंह को छह हजार मतों से विधान सभा चुनाव हरा दिया।पहली बार विधानसभा पहुंचे। उसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव सोशलिस्ट पार्टी तथा स्व कल्याण सिंह व रामप्रकाश गुप्ता जनसंघ से जीत कर आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.