Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री योगी ने बरेली महानगर अध्‍यक्ष को फोन कर ली चुनावी माहौल की खबर, कहा- कोई परेशानी तो नहीं

UP Assembly Election 2022 जिले में चुनावी माहौल की खबर भाजपा के शीर्ष पदाधिकारी व नेता लगातार ले रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महानगर अध्यक्ष डा. कुल मोहन अरोड़ा को फोन कर जिले की स्थिति की जानकारी ली।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 08:24 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 08:24 AM (IST)
मुख्यमंत्री योगी ने बरेली महानगर अध्‍यक्ष को फोन कर ली चुनावी माहौल की खबर, कहा- कोई परेशानी तो नहीं
मुख्यमंत्री का फोन रविवार दोपहर भाजपा महानगर अध्यक्ष के पास आया।

बरेली, जेएनएन। UP Assembly Election 2022 जिले में चुनावी माहौल की खबर भाजपा के शीर्ष पदाधिकारी व नेता लगातार ले रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महानगर अध्यक्ष को फोन कर जिले की स्थिति की जानकारी ली। भोजीपुरा, बहेड़ी, मीरगंज समेत अन्य सीटों में फैली दिक्कतों को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री जल्द जिले में आ सकते हैं। यहां पदाधिकारियों ने उन्हें कार्यक्रम के लिए समय भी मांगा है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोन रविवार दोपहर भाजपा महानगर अध्यक्ष डा. कुल मोहन अरोड़ा के पास आया। सीएम ने उनसे जिले में पार्टी की स्थिति के बारे में पूछा। तैयारियों को लेकर भी जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि कोई परेशानी तो नहीं। महानगर अध्यक्ष ने उन्हें शहर और कैंट विधानसभा सीट की स्थिति के बारे में बताया। इसके साथ ही जिले की अन्य सीटों की जानकारी भी दी। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री से शहर में कार्यक्रम करने के लिए समय भी मांगा गया है। फिलहाल उनका समय नहीं मिल पाया है, लेकिन उन्होंने शहर में कार्यक्रम के लिए हामी भर दी है। पार्टी सूत्रों से पता चला है कि मुख्यमंत्री के पास भोजीपुरा और मीरगंज विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों के विरोध की भी जानकारी हुई है। पिछले विधानसभा चुनाव में बहेड़ी सीट पर कांटे की टक्कर हुई थी। इस कारण मुख्यमंत्री जल्द भोजीपुरा और बहेड़ी सीट पर प्रत्याशियों के चुनाव को आसान करने के लिए जिले में आ सकते हैं। उसी दौरान शहर में भी उनका कार्यक्रम होने की संभावना है। संभावना है कि मुख्यमंत्री यहां आकर प्रत्याशियों के लिए डोर टू डोर प्रचार भी कर सकते हैं।

रैलियोंं पर रोक के बीच हो रहा वर्चुअल प्रचार:  कोरोना के प्रकोप को देखते हुए चुनाव आयोग ने रैलियों व रोड शो पर रोक लगा रखी है। इसके चलते सभी राजनीतिक दल वर्चुअल माध्‍यम से लोगों से संपर्क कर रहे हैं। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से भी वर्चुअली ही बात कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.