शाहजहांपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले कैबिनेट मंत्री को फरियादियों ने घेरा Shahjahanpur News
कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना जब अपने आवास पर होते हैं। तो वह सुबह हनुमतधाम में दर्शन करने जरूर जाते हैं। उनके शाहजहांपुर में होने की भनक कुछ फरियादियों को लग गई।
शाहजहांपुर, जेएनएन। मॉर्निंग वॉक पर हनुमत धाम पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना को फरियादियों ने घेर लिया। जिसके बाद मंत्री ने फिजिकल डिस्टेंस का पालन करते हुए जहां लोगों की समस्याएं सुनी वहीं उन्हें आश्वासन भी दिया।
कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना जब अपने आवास पर होते हैं। तो वह सुबह हनुमतधाम में दर्शन करने जरूर जाते हैं। उनके शाहजहांपुर में होने की भनक कुछ फरियादियों को लग गई। जिसके बाद फरियादी भी उनका इंतजार करने लगे। वह घर से पैदल ही हनुमतधाम के लिए निकले। यहां उन्होंने संकटमोचक के दर्शन किए।
इसी बीच 15-20 फरियादियों की भीड़ उनके पास पहुंच गई। उन्होंने तुरंत फिजिकल डिस्टेंस का हवाला दिया। सभी की समस्याओं को सुना। किसी की समस्या थी कि वह यहां फंसा हुआ है। अपने घर जाना है तो कइयों की अन्य समस्याएं थी। उन्होंने सभी से प्रार्थना लेकर संबंधित अधिकारियों से बात भी की। जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन भी दिया। जिसकेे बाद वह लखनऊ रवाना हो गए।