UP Panchayat Chunav 2021 : केंद्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संतोष गंगवार ने कहा, मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं के बल पर पंचायत चुनाव में जीत हासिल करेगी भाजपा
UP Panchayat Chunav 2021 केंद्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संतोष गंगवार ने कहा कि भाजपा मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव में जीत हासिल करेगी।गंगवार जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर के आवास पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों पर चर्चा कर रहे थे।
बरेली, जेएनएन। केंद्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संतोष गंगवार ने कहा कि भाजपा मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं के दम पर प्रदेश में पंचायत चुनाव में जीत हासिल करेगी। गंगवार शुक्रवार को शाहजहांपुर में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर के आवास पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पार्टी प्रत्याशी उतारेगी। सभी कार्यकर्ता प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरा दमखम लगाएं। इससे पहले डीपीएस राठौर ने केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, अंशुल सिंह चौहान, श्याम बाबू दीक्षित, दिवाकर विक्रम सिंह, गुलशन आनंद, आदेश प्रताप सिंह, श्याम बाबू सिंह, भगवानदीन कनौजिया, रामरतन मौर्य, विनय मिश्र आदि मौजूद रहे। इससे पहले संतोष गंगवार भाजपा बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा के सुभाष नगर आवास पर भी गए।