Move to Jagran APP

नगर निगम की कार्रवाई से खफा बरेली के व्यापारियों ने किया हंगामा, अफसरों को शासनादेश दिखाकर बोले- निगम को नहीं है सीलिंग का अधिकार

शहर में संपत्ति कर के बकाएदारों पर हो रही सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में शनिवार को तमाम दुकानदार नगर निगम पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम को सीलिंग का अधिकार ही नहीं है। इसके बाद भी निगम सीलिंग की कार्रवाई कर रहा है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sun, 31 Jan 2021 01:44 PM (IST)Updated: Sun, 31 Jan 2021 01:44 PM (IST)
नगर निगम की कार्रवाई से खफा बरेली के व्यापारियों ने किया हंगामा

बरेली, जेएनएन।  : शहर में संपत्ति कर के बकाएदारों पर हो रही सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में शनिवार को तमाम दुकानदार नगर निगम पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम को सीलिंग का अधिकार ही नहीं है। इसके बाद भी निगम सीलिंग की कार्रवाई कर रहा है। अपनी बात को साबित करने के लिए वह बकायदा शासनादेश लेकर पहुंचे। जिसे उन्होंने अधिकारियों को भी दिखाया। बावजूद इसके अधिकारी नहीं माने।

loksabha election banner

नहीं पूरा हो पाया टैक्स का लक्ष्य 

वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है और नगर निगम का टैक्स का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ है। तमाम लोगों पर नगर निगम का संपत्ति कर का बकाया चल रहा है। नोटिस दिए जाने के बावजूद बकाएदार टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। इस पर नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने सख्ती के साथ टैक्स वसूली अभियान चलाने के निर्देश टैक्स विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। इस पर चारों जोन के अधिकारियों ने बकाया नहीं जमा करने वाले प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सीलिंग की कार्रवाई से नाराज व्यापारी

तमाम दुकानों, गोदाम, शोरूम आदि पर सीलिंग की कार्रवाई होने से नाराज दुकानदार शनिवार को नगर निगम पहुंचे। उन्होंने सीलिंग का विरोध किया और शासनादेशों का हवाला देते हुए बताया कि निगम को सीलिंग का अधिकार नहीं है। काफी देर हंगामा करने के बाद दुकानदार शांत हुए। इसके बाद कुछ दुकानदारों ने बकाया टैक्स जमा करा दिया। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि टैक्स नहीं देने वालों के प्रतिष्ठान सील किए जाएंगे। जो टैक्स जमा कर रहे हैं, उनके प्रतिष्ठान तुरंत खोल दिए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.