Move to Jagran APP

बरेली की सुभाषनगर पुलिया पर बनेगा अंडरपास

कुतुबखाना फ्लाईओवर की मंजूरी के बाद सुभाषनगर पुलिया पर भी इसकी आस दिख रही थी लेकिन वहां फ्लाईओवर की संभावना नहीं बन रही है। इस कारण स्मार्ट सिटी योजना के तहत वहां अंडरपास बनाने की कवायद शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 02:22 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 02:22 AM (IST)
बरेली की सुभाषनगर पुलिया पर बनेगा अंडरपास
बरेली की सुभाषनगर पुलिया पर बनेगा अंडरपास

बरेली, जेएनएन: कुतुबखाना फ्लाईओवर की मंजूरी के बाद सुभाषनगर पुलिया पर भी इसकी आस दिख रही थी, लेकिन वहां फ्लाईओवर की संभावना नहीं बन रही है। इस कारण स्मार्ट सिटी योजना के तहत वहां अंडरपास बनाने की कवायद शुरू हो गई है।

loksabha election banner

स्मार्ट सिटी योजना के तहत कुतुबखाना पर 1590 मीटर लंबे फ्लाईओवर को मंजूरी दी गई है। कुछ समय पहले महापौर डा. उमेश गौतम ने कुतुबखाना की तर्ज पर सुभाषनगर पुलिया पर भी फ्लाईओवर बनाने के लिए स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ को पत्र भेजा था। पत्र मिलने के बाद स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ अभिषेक आनंद ने रेलवे के अधिकारियों को पत्र भेजा। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने भी रेलवे के अफसरों से सुभाष नगर में फ्लाईओवर निर्माण के लिए बात की। सीईओ अभिषेक आनंद ने रेलवे व सेतु निगम के अधिकारियों से बात की। अधिकारियों ने सुभाष नगर पुलिया पर फ्लाईओवर बनाने की संभावना से इन्कार किया है। उनका कहना है कि पुलिया के दोनों ओर घनी आबादी वाला भाग है। पुल लंबा बनाना पड़ेगा, जिसे उतारने के लिए वहां जगह नहीं है। इसलिए वहां अंडरपास की ज्यादा संभावना है। दोनों ओर अंडरपास निकालने के लिए पर्याप्त जगह है। बावजूद इसके अधिकारियों ने एक बार सभी विभागों के संयुक्त सर्वे की बात कही है। जल्द अधिकारियों की टीम संभावनाएं तलाशने पहुंचेगी।

वर्जन

सुभाषनगर पुलिया पर फ्लाईओवर की संभावना काफी कम है। वहां एक बार अधिकारियों का संयुक्त सर्वे होगा। इस बाबत रेलवे के अधिकारियों से बात हो चुकी है। फिलहाल वहां अंडरपास बनाने के लिए प्रयास शुरू कर रहे हैं।

अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त/सीईओ, स्मार्ट सिटी कंपनी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.