Move to Jagran APP

धान खरीद के दो दिन शेष, बरेली मंडल में 122 करोड़ का भुगतान बाकी

एक अक्टूबर से शुरू हुई धान खरीद 31 जनवरी तक होनी है। इसमें अब केवल शनिवार व सोमवार दो दिन शेष हैं। बारिश के चलते शासन ने लक्ष्य निर्धारण पिछले वर्ष के बराबर ही रखा था। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अभी तक चार प्रतिशत कम धान खरीद हुई है। अभी मंडल के किसानों को 122 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना बाकी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 09:46 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 09:46 PM (IST)
धान खरीद के दो दिन शेष, बरेली मंडल में 122 करोड़ का भुगतान बाकी
धान खरीद के दो दिन शेष, बरेली मंडल में 122 करोड़ का भुगतान बाकी

जागरण संवाददाता, बरेली: एक अक्टूबर से शुरू हुई धान खरीद 31 जनवरी तक होनी है। इसमें अब केवल शनिवार व सोमवार दो दिन शेष हैं। बारिश के चलते शासन ने लक्ष्य निर्धारण पिछले वर्ष के बराबर ही रखा था। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अभी तक चार प्रतिशत कम धान खरीद हुई है। अभी मंडल के किसानों को 122 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना बाकी है।

prime article banner

शासन से इस बार बरेली मंडल को नौ लाख टन धान खरीद का लक्ष्य दिया था। इसके सापेक्ष अभी तक 8.63 लाख टन धान खरीद हो सकी है। केवल बरेली व बदायूं ने ही मिले लक्ष्य से अधिक खरीद की है। शाहजहांपुर व पीलीभीत लक्ष्य को पूरा नहीं कर सके। बरेली में 1.75 लाख टन के सापेक्ष 26,055 किसानों से 1,82,285 टन धान खरीद हुई है। अभी किसानों को 37.96 करोड़ का भुगतान किया जाना बाकी है। बदायूं में 25 हजार टन के सापेक्ष 4,315 किसानों से 31,925 टन धान खरीद हुई। यहां 5.87 करोड़ का भुगतान बाकी है। शाहजहांपुर में 3.75 लाख टन के सापेक्ष 45,502 किसानों से 368462.04 टन धान खरीद हुई है। यहां 53.95 करोड़ का भुगतान होना है। पीलीभीत में 3.25 लाख टन के सापेक्ष 37,245 किसानों से 2,80,746 टन धान खरीद हुई है। यहां भी 24.35 करोड़ रुपये का भुगतान होना शेष है।

वर्जन

मंडल में 31 जनवरी से धान क्रय केंद्र बंद हो जाएंगे। शनिवार व सोमवार केवल दो ही दिन धान खरीद होगी। लक्ष्य के सापेक्ष चार प्रतिशत धान खरीद कम हुई है। सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को जल्द किसानों को भुगतान किए जाने के निर्देश दिए हैं।

- राममूर्ति वर्मा, संभागीय विपणन अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.