महिला से बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन कर विदेश में बेचने की कोशिश
विवाहिता को कुछ लोग बहला फुसलाकर ले गए और बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर जबरन धर्म परिवर्तन कराकर विदेश में बेचने की कोशिश भी की गई।
By Abhishek PandeyEdited By: Published: Fri, 17 May 2019 11:10 AM (IST)Updated: Fri, 17 May 2019 07:20 PM (IST)
पीलीभीत, जेएनएन: शहर की एक विवाहिता को कुछ लोग बहला फुसलाकर ले गए। पहले आरोपितों ने उसे बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर बरेली ले गए, जहां जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश भी की गई। आरोप है कि उसे विदेश में बेचने की तैयारी थी। किसी तरह आरोपितों के चंगुल से छूटने के बाद पीडि़ता एसपी के समक्ष पेश हुई। शिकायती पत्र सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई।
कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने बताया कि दो जनवरी को सुबह साढ़े नौ बजे मुहल्ला मुनीर खां निवासी राजा और आमिर कुरैशी बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गए। उनके बहकावे में आकर वह अपने साथ डेढ़ लाख रुपये की नकदी और जेवरात भी ले गई। इसके बाद आरोपित ने पिता मोहम्मद अहमद, मां आयशा, भाई जीशान, बहन रानी और मौसी के साथ मिलकर उसे बंधक बना लिया। पिता-पुत्रों ने उसके साथ में सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपित रोज स्थान बदल-बदलकर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। इस बीच आरोपित उसे बरेली ले गए, जहां जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने लगे। इन्कार करने पर पति और बच्चों की हत्या करने की धमकी देते थे। विवाहिता का आरोप है कि उक्त आरोपित ने उसे शहर के एकता नगर कॉलोनी में बंधक बनाकर रखा था। आरोपित उसे विदेश में बेचना चाहते थे। एएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि शिकायतीपत्र मिला है। कोतवाली पुलिस को पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें