Move to Jagran APP

बरेली में सड़कों के चौड़ीकरण में आने वाले पेड़ होंगे ट्रांसलोकेट

शहर में सड़कों के चौड़ीकरण के बीच में आने वाले पेड़ों को ट्रांसलोकेट किया जाएगा। फुटपाथ पर लगे पेड़ों को नहीं हटाया जाएगा। राहगीरों की सुविधा के लिए वहां पेड़ लगाए भी जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 05:38 AM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 05:38 AM (IST)
बरेली में सड़कों के चौड़ीकरण में आने वाले पेड़ होंगे ट्रांसलोकेट
बरेली में सड़कों के चौड़ीकरण में आने वाले पेड़ होंगे ट्रांसलोकेट

जागरण संवाददाता, बरेली: शहर में सड़कों के चौड़ीकरण के बीच में आने वाले पेड़ों को ट्रांसलोकेट किया जाएगा। फुटपाथ पर लगे पेड़ों को नहीं हटाया जाएगा। राहगीरों की सुविधा के लिए वहां पेड़ लगाए भी जाएंगे।

loksabha election banner

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर की प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। बिजली के पोल और कई पेड़ इसमें रुकावट बन रहे हैं। बिजली के पोल हटाने के साथ ही वहां लगे पेड़ों को ट्रांसलोकेट करने की तैयारी की गई है। स्मार्ट सिटी कंपनी की टीम ने सभी सड़कों का सर्वे कर पेड़ों को चिह्नित कर लिया है। छोटे-बड़े करीब दो सौ पेड़ों को ट्रांसलोकेट करने के लिए वन विभाग से वार्ता भी की है। इन पेड़ों को सीबीगंज के गांव गोकुलपुर गरगइया में निगम की भूमि पर ट्रांसलोकेट किया जाएगा।

फुटपाथ पर लगे पेड़ नहीं हटाएंगे, नए लगाएंगे

सड़कों को चौड़ा करने और नाला निर्माण के लिए खोदाई वाले स्थान के पेड़ों को ही ट्रांसलोकेट किया जाएगा। जो पेड़ फुटपाथ में आएंगे उन्हें वही रहने दिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक फुटपाथ पर नए पेड़ भी लगाए जाएंगे, जिससे राहगीरों को सुविधा रहेगी। भीषण गर्मी में पैदल चलने वाले वहां खड़े हो सकेंगे। शहर की सड़कें पेड़ों के साथ और अधिक आकर्षक दिखाई देंगी।

स्टेडियम रोड से हटेंगे 40 पेड़

नगर निगम ईंट पजाया चौराहा से डेलापीर होते हुए आइवीआरआइ पुल तक सड़क का चौड़ीकरण करा रहा है। इस चौड़ीकरण में भी करीब 40 पेड़ बाधा बन रहे हैं। नगर निगम ने इन पेड़ों को भी ट्रांसलोकेट करने की तैयारी की है। वहां फुटपाथ पर छायादार पेड़ भी लगाए जाएंगे।

वर्जन

शहर में जितनी भी सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है, उनमें आने वाले पेड़ों को ट्रांसलोकेट कराने के लिए वन विभाग से बात हो गई है। फुटपाथ पर लगे किसी पेड़ों को नहीं हटाया जाएगा। इसके साथ ही वहां कई छायादार पेड़ लगाए जाएंगे।

अभिषेक आनंद, सीईओ, बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.