Move to Jagran APP

व्यापारियों ने फूंका मंडी शुल्क का पुतला, जताया विराेध, बाेले- खत्म करें शुल्क

Burnt Effigy of Mandi Fee यूपी के शाहजहांपुर मेें मंडी शुल्क के विरोध में बुधवार को उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने घंटाघर पर पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने मंडी शुल्क को खत्म करने की मांग की।

By Ravi MishraEdited By: Published: Wed, 05 Jan 2022 05:25 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jan 2022 05:25 PM (IST)
व्यापारियों ने फूंका मंडी शुल्क का पुतला, जताया विराेध, बाेले- खत्म करें शुल्क
व्यापारियों ने फूंका मंडी शुल्क का पुतला, जताया विराेध, बाेले- खत्म करें शुल्क

बरेली, जेएनएन। Burnt Effigy of Mandi Fee : यूपी के शाहजहांपुर मेें मंडी शुल्क के विरोध में बुधवार को उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने घंटाघर पर पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने मंडी शुल्क को खत्म करने की मांग की। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा एक तरफ सरकार व्यापारियों की हितैषी होने का दावा करती है तो दूसरी तरफ मंडी शुल्क को खत्म करने की मांग को ही नजरअंदाज कर रही है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि जब अन्य प्रदेशों में शुल्क नहीं लिया जा रहा है तो उप्र में भी यह शुल्क खत्म किया जाए। इसके अलावा मतदान की गणना के लिए मंडियों का अधिग्रहण न किया जाए। ताकि व्यापारियों का कारोबार प्रभावित न हो। इसी तरह व्यापारियों से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी निस्तारण कराने की मांग की। इस मौके पर रामचंद्र सिंघल, जिला महामंत्री नाजिम खान, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, सुरेंद्र सेठी, अभिषेक गुप्ता, मुकेश गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, महामंत्री कमाल फहीम, आनंद सक्सेना, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.