बरेली के बिथरी चैनपुर का टाॅप टेन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
बिथरी पुलिस देर रात गश्त कर रही थी। दे रात पुलिस की टीम डोहरा रोड से हाइवे को जाने वाले रास्ते पर इटौआ बाजार पहुंची तो देखा दो युवक प्रहलाद सिंह पटेल की दुकान का सटर सब्बल से उखाड़ रहे हैं। पुलिस ने टोका तो बदमाश भागने लगे।
बरेली, जेएनएन। चोरी, लूट और गोकुशी के दर्जनों मामलों में वांछित चल रहे शातिर बदमाश की देर रात बिथरी पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। आराेपित उस दौरान अपने एक साथी के साथ दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। पुलिस के टोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। बदमाशों द्वारा चलाई गोली से एक सिपाही घायल हुआ तो पुलिस ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की चलाई गोली एक बदमाश के पैर में घुसी तो वह गिर पड़ा। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घायल बदमाश को पुलिस ने दबोचा तो वह थाने का टॉप टेन अपराधी निकला।
बिथरी पुलिस देर रात गश्त कर रही थी। दे रात पुलिस की टीम डोहरा रोड से हाइवे को जाने वाले रास्ते पर इटौआ बाजार पहुंची तो देखा दो युवक प्रहलाद सिंह पटेल की दुकान का सटर सब्बल से उखाड़ रहे हैं। पुलिस ने टोका तो बदमाश भागने लगे। पुलिस पीछे दौड़ी तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया। इस दौरान एक गोली सिपाही इजहार खां को छूते हुए निकल गई। जिससे वह घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। जबकि दूसरा बदमाश भाग निकला। पुलिस ने फरार बदमाश की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से 315 बोर का तमंचा 10 कारतूस जबकि एक खोका और 19 चाबियाें के साथ एक सब्बल बरामद किया। पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही का उपचार कराया और थाने लेकर गई । पूछताछ में पता चला कि घायल बदमाश थाने का टॉप टेन अपराधी पप्पू उर्फ तसलीम निवासी भिण्डौलिया थाना बिथरी चैनपुर है। उसने फरार साथी का नाम बब्बू निवासी उदयपुर जसरथपुर बथरीचैनपुर बताया। पकड़े गए बदमाश पर अलग-अलग थानों में करीब 14 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि फरार बदमाश पर 10 मुकदमे दर्ज हैं। पकड़ा गया बदमाश चोरी की वारदात करने के लिए खुख्यात था। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी।