Move to Jagran APP

Horoscope Today 30 April : आज है शिव योग, भगवान शंकर की आराधना करेगी कल्याण, जानिये आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

Horoscope Today 30 April आज चंद्रमा मध्यान्ह 1220 तक वृश्चिक राशि में रहेगा इसके बाद बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करेगा। दोपहर तक चन्द्रमा सप्तम भाव में रहेगा जो लाभकारी है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक दोपहर बाद अष्टम चंद्रमा कष्टकारी माना जाता है जो रोग बढ़ाएगा।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Fri, 30 Apr 2021 08:29 AM (IST)Updated: Fri, 30 Apr 2021 08:29 AM (IST)
Horoscope Today 30 April : आज है शिव योग, भगवान शंकर की आराधना करेगी कल्याण, जानिये आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
मेष, कर्क, धनु ,मकर ,मीन इन पांच राशि के जातकों पर चंद्रमा मेहरबान रहेगा।

Horoscope Today 30 April : आज चंद्रमा मध्यान्ह 12:20 तक वृश्चिक राशि में रहेगा, इसके बाद बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करेगा। ज्योतिष के अनुसार दोपहर तक चन्द्रमा सप्तम भाव में रहेगा जो कि बेहद फायदेमंद और लाभकारी है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक दोपहर के बाद अष्टम चंद्रमा कष्टकारी माना जाता है जो रोग को बढ़ाएगा। ऐसे में रोगियों को सावधान रहने की जरूरत है। केमिकल, कपड़ा ,भूमि, तरल पदार्थ, प्रॉपर्टी, लोहा, शिक्षा से जुड़े वर्गों के लिए यह चंद्रमा बेहद ही अनुकूल है। मेष, कर्क, धनु ,मकर ,मीन इन पांच  राशि के जातकों पर चंद्रमा मेहरबान रहेगा। आज शिव योग भी है। जो बेहद कल्याणकारी माना जाता है। इस योग में की गई पूजा आराधना बहुत ही सिद्धि दायक होती है।  आर्थिक लाभ के लिए आज शिवजी पर दूध से अभिषेक करें, और रोग शांति के लिए शनि देव की आराधना करें, छाया दान करें, और शनि के संबंधित वस्तुओं का दान करें।

loksabha election banner

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास -  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष

दिन - शुक्रवार

तिथि - चतुर्थी तिथि

नक्षत्र-   ज्येष्ठा  नक्षत्र

योग - परिघ योग प्रातः 8:01 तक उपरांत शिवयोग

करण -बव करण प्रातः 8:35 तक उपरांत बालव करण 

शुभ कार्य का समय

चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 5:34 से 10:31 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 12:10 से 1:49 तक

चर का चौघड़िया शाम 5:06 से रात्रि 6:50 तक

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष-अपने आप को हर परिस्थिति में संयमित बनाएं रखें। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कुछ लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें। किसी रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। घर में किसी से विवाद हो सकता है।

वृष- अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा। जीवनसाथी से झगड़ा मानसिक तनाव की ओर ले जा सकता है। जीवन में किसी रोचक चीज के होने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखें।

मिथुन- पुरानी बातों को सोच कर अपने वर्तमान को खराब न करें। सरकारी कामकाज में लाभ मिल सकता है। व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। नए लोगों के साथ मधुर संबंध बनेंगे। संतान का सुख मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगा। मेडिटेशन, योग और प्राणायाम आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा।

कर्क- आज का दिन आपके लिए नए दरवाजे खोल सकता है। सामाजिक आयोजनों में रुचि लेंगे। भागीदारी में नए अनुबंध लाभकारी होंगे। आज आप संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल कर लेंगे। निजी और व्यवसायी जीवन में आज तालमेल बिठाने में कुछ कठिनाई हो सकती है। संतान की चिंता से तनाव बढ़ेगा। गुस्से में आकर कोई कार्य न करें।

सिंह-आज कार्यक्षेत्र में सूझ-बूझ से उठाए गए आपके कदम फलदायी होंगे। अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। नई साझेदारी से लाभ संभव है। व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। लोन लेने के बारे में सोच रहें हैं तो उसे टाल दें। कोर्ट-कचहरी के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी।

कन्या- आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कुछ नया आरंभ करने के लिए दिन अच्छा है। नयी योजनाओं पर तुरंत काम करें। व्यवसायिक दृष्टि से लाभदायक समय है। कार्यस्थल पर अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे। नए प्रस्ताव आकर्षक होंगे, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेना समझदारी का काम नहीं है। सेहत ठीक बना रहेगा।

तुला- आज पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा। आप घूमने-फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में होंगे। उपहारों के लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। किसी भी खर्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।

वृश्चिक- आज आपकी आय में वृद्धि होगी।  आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना रहेगा। अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। किसी परिजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें।

धनु-  आज के दिन मन में अच्छे विचार आएंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे। आज कोई पुराना मित्र आपको मिल सकता है। आज आपको अपने लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर पर प्यार आएगा। भाइयों से अनबन हो सकती है। विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है।

मकर-आज नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बन रही है। लंबे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा। राजनीति में सक्रिय लोग आज संभलकर निर्णय लें। आपकी एक गलती से भारी नुकसान हो सकता है। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कुंभ-आपके कठिन परिश्रम को पुरस्कार मिलेगा। नौकरी में आपकी पदोन्नति हो सकती है। भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है।

मीन- आज दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में चीजें बेहतर होंगी। लोग आपकी सलाह मानेंगे।  आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा कर सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.