Move to Jagran APP

Daily Horoscope : आज मेष, मिथुन, वृश्चिक राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Todays Horoscope 27 November 2021 आज चंद्रमा सिंह राशि में गतिशील है। सिंह राशि का चंद्रमा चौथे स्थान पर है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के अनुसार चौथा चंद्रमा कष्टकारी माना जाता है। आज बच्चे बुजुर्ग और रोगियों को सावधान रहने की जरूरत है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 09:50 AM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 09:50 AM (IST)
Daily Horoscope : आज मेष, मिथुन, वृश्चिक राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत, जानिए क्या कहते हैं सितारे
आज चंद्रमा कर्क, तुला, धनु, राशि के जातकों को अपनी कृपा बरसाएगा।

Todays Horoscope 27 November 2021 : आज चंद्रमा सिंह राशि में गतिशील है। सिंह राशि का चंद्रमा चौथे स्थान पर है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के अनुसार चौथा चंद्रमा कष्टकारी माना जाता है। आज बच्चे बुजुर्ग और रोगियों को सावधान रहने की जरूरत है।वही मेष, मिथुन, वृश्चिक राशि वाले भी आज सतर्क रहें। आज चंद्रमा कर्क, तुला, धनु, राशि के जातकों को अपनी कृपा बरसाएगा। आज भैरव अष्टमी भी है और जयंती भी। भैरवनाथ को भगवान शिव का अवतार माना जाता है, इसलिए यश, वैभव, धन- संपदा प्राप्ति के लिए आज भोलेनाथ का अभिषेक करें। भैरव नाथ की पूजा अर्चना सभी कार्यों को सिद्धिदायक बनाएगी।

loksabha election banner

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष

दिन - शनिवार

तिथि - अष्टमी तिथि

नक्षत्र- मघा नक्षत्र

योग - ऐन्द्र योग प्रातः 7:35 तक उपरांत वैधृति योग

करण - वालव करण

शुभ कार्य का समय

शुभ का चौघड़िया प्रातः 8:04 से 9: 23 तक

चर लाभ अमृत का चौघड़िया मध्यान्ह 11:59 से 3:56 तक

लाभ का चौघड़िया शाम 5:15 से 6:56 तक

जानिए आज का राशिफल

मेष-सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। यात्रा से धन प्राप्त होगा।

वृषभ-कार्यस्थल पर नई जिम्मेंदारी मिल सकती है। समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे।

मिथुन-आपके कार्य की प्रशंसा होगी।कारोबार विस्तार के लिए उपयुक्त समय है। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते है।

कर्क- कई दिनों से अधूरे काम आज पूरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। परिवार में शुभ प्रसंग होंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह -अपने व्यवहार में नर्मी लाएं। यात्रा के योग हैं। नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंभ होगा। आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की सम्भावना है।

कन्या -अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतीत होगा।

तुला-साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक-तकनीकी खराबी के कारण कार्य में समय लगेगा। लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल पुथल सम्भव है।

धनु-प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में बदलाव होगा। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे।

मकर-आज भाग्य आपका साथ देगा, जिसके चलते आपकी समस्या का समाधान होगा। परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आएंगे। परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा।

कुंभ-कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम को पूरा करेंगे। शुभ समाचार मिलेगा। आपका कोई अपना आपको धोखा दे सकता है।

मीन -समय शुभ व अनुकूल है। सन्तान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे। वहीं तेल तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी अवश्य बरतें। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.