MLC Chunav : जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ने दिया मूछों पर ताव, घर पर जश्न का माहौल
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष संगठन की सक्रियता की वजह से शिक्षक मतदाता ने एक तरफा वोट देकर भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरी सिंह ढिल्लों को 7963 वोट के बड़े अंतर से जीत दिलाई। कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने डॉ. हरी सिंह ढिल्लो को विजयी घोषित कर दिया।
बरेली, जेएनएन। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक विधायक चुनाव भगवा हो गया। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष संगठन की सक्रियता की वजह से शिक्षक मतदाता ने एक तरफा वोट देकर भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरी सिंह ढिल्लों को 7,963 वोट के बड़े अंतर से जीत दिलाई। अंदेशा था कि मतगणना लंबी चलेगी, लेकिन सिर्फ तीन राउंड की काउंटिंग के बाद रिटर्निंग ऑफिसर और कमिश्नर बरेली मंडल रणवीर प्रसाद ने डॉ. हरी सिंह ढिल्लो को विजयी घोषित कर दिया। जीत के साथ भाजपा के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक विधायक चुनाव में दो मंडलों के 36,703 मतदाताओं को वाेट देने थे। पहली दिसंबर को हुए मतदान में 26,803 शिक्षक मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। गुरुवार सुबह आठ बजे रिटर्निंग ऑफिसर रणवीर प्रसाद की मौजूदगी में शुरू हुई मतगणना पहले राउंड से ही एक तरफा हो गई। 4,453 वोट लेकर डॉ. हरी सिंह ढिल्लो ने जो बढ़त बनाई। वह तीसरे राउंड के आखिर तक जीत में तब्दील हो गई। उन्हें 12,827 वोट मिले। पूर्व शिक्षक विधायक संजय मिश्रा 4,864 वोट ही हासिल कर सके। इस तरह 7,960 वोट के बड़े अंतर से शिक्षक विधायक चुनाव को डॉ. हरी सिंह ढिल्लो ने जीत लिया है।
पहले राउंड के टॉप पांच उम्मीदवार
हरि सिंह ढिल्लो 4453
संजय मिश्रा 1201
सुभाष चन्द्र शर्मा 456
राम बाबू शास्त्री 432
डॉ. सुनीत गिरी 331
दूसरे राउंड के टॉप पांच उम्मीदवार
हरि सिंह ढिल्लो 7465
संजय मिस्र 2785
राम बाबू शास्त्री 1258
डॉ. राजेन्द्र गंगवार 955
सुभाष चन्द्र शर्मा 854
तीसरे राउंड में यह रही तस्वीर
डॉ. हरि सिंह ढिल्लो 12827
संजय मिश्रा 4864
राम बाबू शास्त्री 2016
सुभाष चन्द्र शर्मा 1283
डॉ सुनीत गिरी 1258
डॉ राजेन्द्र गंगवार 1162
हाजी दानिश अख्तर 723
विनय खंडेलवाल 705
मेहंदी हसन 276
आशुतोष शर्मा 213
बाल कृष्ण मिश्रा 64
पीयूष सिंह राठौर 61
डॉ. मेहताब अली 54
अभिषेक द्विवेदी 4
पुष्पेंद्र कुमार 4