Move to Jagran APP

आज छठे भाव का चंद्रमा देगा अपार सफलता जानिए, क्या कहते हैं आपके सितारे

Todays Horoscope 25 January 2022 बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा तुला राशि में गतिशील है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक छठे भाव में चंद्रमा होने के कारण बेहद ही उन्नति कारक रहेगा। छठा चंद्रमा रासायनिक पदार्थ के कारोबारियों के लिए खासकर उन्नति दायक रहता है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 06:43 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 06:43 AM (IST)
आज छठे भाव का चंद्रमा देगा अपार सफलता जानिए, क्या कहते हैं आपके सितारे
सुख समृद्धि के लिए हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।

Todays Horoscope 25 January 2022 : बरेली की राशि वृषभ है और, चंद्रमा तुला राशि में गतिशील है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक छठे भाव में चंद्रमा होने के कारण बेहद ही उन्नति कारक रहेगा। ज्योतिष के अनुसार छठा चंद्रमा रासायनिक पदार्थ के कारोबारियों के लिए खासकर उन्नति दायक रहता है। ऐसे में दूध, तेल आदि के कारोबारियों की चांदी रहेगी और कॉस्मेटिक के व्यापारी भी मौज में रहेंगे। मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर चंद्रमा अपनी पूर्ण कृपा बरसाएगा आज के दिन भूमि, भवन, प्रॉपर्टी खरीदना सुखदायक और उन्नति कारक रहेगा।आर्थिक लाभ के लिए आज बंदरों को चना गुड़ एवं केले का फल खिलाएं। सुख समृद्धि के लिए हनुमान जी को चोला चढ़ाएं। हनुमान चालीसा, बजरंग बाण सुंदरकांड इत्यादि का पाठ करें लाल वस्तुओं का दान करें।

loksabha election banner

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - माघ मास, कृष्ण पक्ष

दिन - मंगलवार

तिथि - सप्तमी तिथि प्रातः 7:48 तक उपरांत अष्टमी तिथि

नक्षत्र- चित्रा नक्षत्र प्रातः 10:54 तक उपरांत स्वाति नक्षत्र

योग - धृति योग प्रात 9:11 तक उपरांत शूल योग

करण- बव करण प्रातः 7:48 तक उपरांत वालव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 9:45 से मध्यान्ह 1:45 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 3:05 से शाम 4:25 तक

लाभ, का चौघड़िया रात्रि 7:25 से 9:05 तक

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष-आज बेकार के कार्य में आप अपना समय खराब करेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। लेनदेन को लेकर सतर्क रहें। आपके अड़ियल रवैए से जिम्मेदारी को पूरा करने में विलंब होगा। आर्थिक लाभ में कमी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन भर व्यस्तता रहेगी। जोखिम से जुड़े कार्य कर सकते हैं। सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ-किसी की तबियत खराब होने से चिंतित रहेंगे। दफ्तर में काम करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। अपनी किसी योजना का खुलासा कर सकते हैं। आज आप जरूरतमंदों की मदद करेंगे। दर्शन के लिए मंदिर-देवालय जाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भौतिक सुख के संसाधन जुटा सकते हैं। किसी मित्र से मुलाकात होगी। अनजान लोगों से लेनदेन न करें।

मिथुन-आज किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन को नई दिशा देगी। जीवनसाथी से बेहतर सामंजस्य के चलते आप खुश रहेंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबारियों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, नई योजनाएं बनेंगी। रिश्तेदारों के साथ बेहतर सामंजस्य रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते है।

कर्क-आज समय अच्छा बीतेगा। दिन आपके अनुकूल है। नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। कुछ पुराने काम भी बनेंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद होगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कारोबार में घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। घर के बुजुर्गों के सेहत का खास ख्याल रखें। लेनदेन सावधानी से करें।

सिंह-कारोबार शुरू करने से पहले अच्छी तरह से योजना बना लें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। प्रसन्न रहेंगे। धन लाभ होगा। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह लें, तभी निवेश करें। युवाओं का दिन कैरियर से जुड़ी जानकारी हासिल करने में बीतेगा। सेहत पर ध्यान दें, दिनचर्या में बदलाव करने की कोशििश करें। दंपत्ति आज कहीं घूमने जा सकते हैं। शुभ समाचार आपको मिल सकता है।

कन्या-आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आपके लिए कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। कुछ जरूरी खर्चे बने रहेंगे। आमदनी बढ़ेगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुधरेंगी। किसी मित्र के साथ उलझन आ सकती है। स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है।

तुला-छात्रों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी जीवनशैली में बदलाव आएगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। नया कार्य करने के लिए परिवार वालों के साथ सोच-विचार करके ही कोई निर्णय लें। बुजुर्गों की सेहत सामन्य रहेगी। अनजान लोगों से सतर्क रहें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। दिन अच्छा बीतेगा।

वृश्चिक-पारिवारिक जीवन में थोड़ी दिक्कत होगी। आज अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। उधार देने से बचें। दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। सामाजिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय के सिलसिले में आप यात्रा कर सकते हैं। कुंवारों के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। युवाओं को लाभ होगा। कामयाबी मिलेगी।

धनु-आपकी सलाह से किसी व्यक्ति के काम पूरे होंगे। ऑफिस में विवाद से दूर रहें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए बेहतर दिन है। आपको कुछ नई जानकारी हासिल हो सकती हैं। छोटी यात्रा कर सकते हैं। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। पैतृक मामले हल हो सकते हैं।

मकर-व्यवसाय लाभ के संकेत मिल रहे हैं। निवेश करसकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद हो सकता है। आप नए लोगों के मुलाकात कर सकते हैं। आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी करेंगे। बुजुर्गं का ख्याल रखें। वाहन सावधानी से चलाएं। योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है। छात्रों को जरूरी जानकारी मिलेगी।

कुंभ-नए कारोबार की शुरूआत कर सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह जरूर लें। पारिवारिक कार्य के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन शानदार रहेगा। आपको सुखद सूचना मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज यात्रा करने से बचें। आज ज्यादा खर्च हो सकता है। कामकाज अच्छा चलेगा।

मीन-मित्रों से कुछ विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परेशानी में फंस सकते हैं। सोच विचारकर किसी मुद्दे पर बात करें। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके लिए समय काफी अच्छा रह सकता है। नई योजनाओं पर कार्य प्रारंभ हो सकता है। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं या नया मकान खरीद सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.