Today in City : बरेली शहर में आज होंगे ये कार्यक्रम, प्रमुख आयोजनों पर एक नजर
Today in City 24 April बरेली शहर में आज कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है।इनकी तैयारी पहले से कर ली गई है।कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव से लोगों को निजाद दिलाने के तहत सैनिटाइजेशन का काम शहर में किया जा रहा है। प्रमुख कार्यक्रमों में सैनिटाइजेशन भी शामिल है।
Today in City 24 April : बरेली शहर में आज कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है।इनकी तैयारी पहले से कर ली गई है।कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव से लोगों को निजाद दिलाने के तहत सैनिटाइजेशन का काम शहर में किया जा रहा है। प्रमुख कार्यक्रमों में सैनिटाइजेशन भी शामिल है। इसके तहत बरेली जंक्शन और सिटी स्टेशन पर रेलवे की टीम सैनिटेजेशन अभियान चलाएगी। इसके साथ ही शहर की गलियों और मुहल्लों को नगर निगम की टीम सैनिटाइज करेगी।जिलाधिकारी कोरोना संक्रमण को लेकर जहां आवश्यक बैठक करेंगे वहीं स्काउट गाइडस लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे।
सैनिटाइजेशन
- जंक्शन व बरेली सिटी स्टेशन का सैनिटाइजेशन सुबह 10 बजे।
कोविड जांच कैंप
- बरेली सिटी स्टेशन पर कोविड जांच कैंप सुबह 10 बजे।
जागरूकता अभियान
- कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्काउट गाइडस द्वारा शारीरिक दूरी का पालन करते हुए जन जागरूकता कार्यक्रम इज्जतनगर रेलवे मॉडल कालोनी में पूर्वाह्न 11 बजे।
समीक्षा बैठक
- कोरोना संक्रमण को लेकर जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक कैंप कार्यालय में शाम आठ बजे।