Today in City 03 May : बरेली शहर में आज होंगे ये कार्यक्रम, प्रमुख आयोजनों पर एक नजर
Today in City 03 May बरेली में सोमवार सुबह से कई प्रमुख आयोजन होने हैं।इनमें प्रमुख है पंचायत चुनाव में विजयी प्रत्याशियों का प्रमाण पत्र वितरण।बरेली कलक्ट्रेट में सुबह दस बजे से प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
Today in City 03 May : बरेली में सोमवार सुबह से कई प्रमुख आयोजन होने हैं।इनमें प्रमुख है पंचायत चुनाव में विजयी प्रत्याशियों का प्रमाण पत्र वितरण।बरेली कलक्ट्रेट में सुबह दस बजे से प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए कलक्ट्रेट में व्यवस्था की गई है।इसके अलावा थर्मल स्कि्रनिंग के बाद ही किसी को कलक्ट्रेट में प्रवेश दिया जाएगा।इसके अलावा नगर निगम की टीम शहर को सैनिटाइज करने के लिए निकलेंगी। साथ ही बरेली के कमिश्नर कोविड की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करके आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।
प्रमाणपत्र वितरण
- कलक्ट्रेट में विजयी प्रत्याशियों को सुबह 10 बजे से प्रमाणपत्र वितरण किया जाएगा।
सैनिटाइजेशन
- सैनिटाइजेशन के लिए दोपहर 12 बजे गाड़ियों के काफिले को रवाना किया जाएगा।
समीक्षा बैठक
- कोविड की समीक्षा बैठक कमिश्नर शाम सात बजे वर्चुअल लेंगे।