Move to Jagran APP

आज कन्याओं को केले बांटने से मिल सकता है आर्थिक लाभ, जानिए क्या कहते है सितारे

बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा मंगल की राशि मेष में मतदान 239 तक गतिशील रहेगा उपरांत अपनी उच्च राशि वृषभ में विचरण करेगा। बरेली की राशि से चंद्रमा मध्यान्ह काल तक द्वादश भाव में स्थित है

By Ravi MishraEdited By: Published: Thu, 16 Dec 2021 06:42 AM (IST)Updated: Thu, 16 Dec 2021 06:42 AM (IST)
आज कन्याओं को केले बांटने से मिल सकता है आर्थिक लाभ, जानिए क्या कहते है सितारे
आज कन्याओं को केले बांटने से मिल सकता है आर्थिक लाभ, जानिए क्या कहते है सितारें

बरेली, जेएनएन। Todays Horoscope 16 December 2021 :  बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा मंगल की राशि मेष में मतदान 2:39 तक गतिशील रहेगा उपरांत अपनी उच्च राशि वृषभ में विचरण करेगा। बरेली की राशि से चंद्रमा मध्यान्ह काल तक द्वादश भाव में स्थित है उपरांत उच्च का चंद्रमा बेहद ही लाभदायक साबित होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक द्वादश भाव का चंद्रमा और उच्च का चंद्रमा शुभ सूचक माना जाता है। यह चंद्रमा व्यापारियों के लिए खास तौर से उन्नति कारक होगा। खासकर आज मेष, कर्क, सिंह कन्या, कुंभ, मीन राशि के जातक उर्जा से लवरेज रहेंगे। आज के दिन कोई भी खरीददारी बेहद ही उन्नति दायक होगी, और पूजा पाठ का भी अनंत फल मिलेगा। आर्थिक लाभ के लिए कन्याओं को केले का फल बांटे। पुरुष सूक्त, श्री सूक्त का पाठ करें। रोग शांति के लिए पीले वस्त्र पहने। हल्दी मिश्रित जल केले की जड़ में चढ़ाएं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष

दिन - बृहस्पतिवार

तिथि -त्रयोदशी तिथि

नक्षत्र- भरणी नक्षत्र प्रात 7:33 तक उपरांत कृतिका नक्षत्र

योग - शिवयोग प्रातः 7:15 तक उपरांत सिद्धि योग

करण - कौलव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

शुभ का चौघड़िया प्रातः 6:59 से 8:16 तक

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 10:52से मध्यान्ह 2:43 तक

शुभ, अमृत,चर का चौघड़िया शाम 3:59 से रात्रि 8:43 तक

आज का राशिफल

मेष-आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भाई-बहनों का साथ भी मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।

वृष-मन प्रसन्न रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान भी हो सकते हैं। कारोबार विस्तार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर म‍िलेंगे।

मिथुन-पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

कर्क-आत्मसंयत रहें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों से सम्बन्ध सुधरेंगे। आय में वृद्धि हो सकती है। व्‍यर्थ के वाद-व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

सिंह-आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार के विस्तार में भाई-बहनों का भी सहयोग मिल सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकती है। रहन-सहन में असहज हो सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

कन्या- परिवार की समस्याओं पर भी ध्यान दें। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। लाभ के योग हैं।

तुला-मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मविश्वास में कमी भी आ सकती है। कारोबार के विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

वृश्चिक-नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है। आत्मसंयत रहें। परिवार में आपसी मनमुटाव हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

धनु-मानसिक शान्ति‍ रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। खर्चों की अध‍िकता से मन परेशान रहेगा।

मकर-बातचीत में संयत रहें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति भी हो सकती हैं कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। घर में धार्म‍िक कार्यक्रम हो सकते हैं। धार्म‍िक स्‍थल की यात्रा भी हो सकती है।

कुंभ-मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खान-पान में रुचि रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। घर में धार्मिक कार्य होंगे। माता-पिता का साथ रहेगा। तनाव से दूर रहें।

मीन -वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता भी बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। भाइयों का सहयोग म‍िलेगा। आकस्‍म‍िक धन की प्राप्‍त‍ि होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.