Move to Jagran APP

इस महिला ने नदी के पास दिखाई हिम्मत बचाई अस्मत, Bareilly News

मायके से ससुराल आ रही महिला के साथ मछुआरे ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने हिम्मत जुटाई और आरोपित से मुचैटा ले लिया।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 08:41 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 08:41 PM (IST)
इस महिला ने नदी के पास दिखाई हिम्मत बचाई अस्मत, Bareilly News
इस महिला ने नदी के पास दिखाई हिम्मत बचाई अस्मत, Bareilly News

जेएनएन, बरेली : मायके से ससुराल आ रही महिला के साथ मछुआरे ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने हिम्मत जुटाई और आरोपित से मुचैटा ले लिया। उसकी अंगुलियों को दांतों से चबा डाला। विरोध करने पर आरोपित ने उसे नदी में धक्का दे दिया। शोर शराबा होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उसे नदी से बाहर निकाला। पीछा कर आरोपित को दबोच लिया। रस्सी से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

loksabha election banner

हिम्मत जुटाकर किया विरोध 

घटना शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे हुई। एक गांव की महिला मायके से ससुराल लौट रही थी। वह सहोड़ा अड्डे पर बस से उतरकर पूरब दिशा में गांव की ओर कच्चे रास्ते पर अकेले पैदल चल दी। जैसे ही वह नदी के पास पहुंची, तभी पीछे से आए इकरार नाम के मछुआरे ने उसे दबोच लिया। खींच कर नदी किनारे ले गया। दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। अस्मत बचाने के लिए महिला उससे भिड़ गई। दांतों से उसकी अंगुलियों चबा डाली। दुष्कर्म में असफल होने पर आरोपित ने उसे नदी में धक्का दे दिया। शोर शराबा होने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने अारोपित मछुआरे को धुना 

महिला को नदी से निकाला। फिर राहगीर व ग्रामीणों ने पीछा कर आरोपित को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की। रस्सी से बंधक बना लिया। उसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपित गांव जाफरपुर का रहने वाला है। उधर, परिवार वाले महिला के साथ थाने पहुंचे। आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपित इकरार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। आरोपित पुलिस की गिरफ्त में है।

सुरेंद्र सिंह पचौरी, थाना प्रभारी शीशगढ़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.