जेएनएन, बरेली : छोटे शहर से निकलकर यहां की बेटियों ने बड़ा मुकाम पाया। प्रियंका चोपड़ा हों या दिशा पाटनी, अपनी मेहनत के बूते उन्होंने बॉलीवुड में पहचान बनाई। बेटियों को सशक्त होने की एक और नजीर सामने है, वह हैं क्रेसी सिंह। क्रेसी जल्द ही मशहूर गायिका तरन्नुम मलिक के नए वीडियो सांग ‘डायमंड गर्ल’ में जलवा बिखेरेंगी। इसकी शूटिंग मुंबई में हुई है और जल्द ही इसे लांच किया जाएगा।
क्रेसी ने बरेली से निकलने के बाद दिल्ली में फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट ऑफ एयर होस्टेस से केबिन क्रू की ट्रेनिंग हासिल की। दो साल तक एक एयरलाइन कंपनी में बतौर एयर होस्टेस काम किया और अब उन्हें बॉलीवुड में मौका मिल रहा है। क्रेसी बताती हैं कि वह शुरू से ही फिल्मों में दिलचस्पी रखती थीं। प्रियंका चोपड़ा उनकी रोल मॉडल हैं। उन्हीं को देखकर उन्होंने मॉडलिंग और फिल्मों में काम करने का सपना देखना शुरू किया। अब सपना पूरा होने को है। क्रेसी के मुताबिक, डायमंड गर्ल वीडियो सांग कैश ब्रदर्स की ओर से प्रोड्यूस किया जा रहा है और निमिश भट्ट इसके निर्देशक होंगे। तरन्नुम मलिक ने इस गाने को गाया है।
लड़की पर केंद्रित है गाना
क्रेसी बताती हैं कि यह गाना आजकल की लड़कियों पर केंद्रित है। मसलन लड़कियां किस तरह से आगे बढ़ रहीं हैं। यह गाना युवाओं को खूब पसंद आएगा। इसकी पूरी शूटिंग मुंबई में हुई है। क्रेसी इस गाने में यूनिवर्सल लुक में नजर आएंगी।
सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैंस
क्रेसी ने भले ही अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है लेकिन उनका बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर काफी हिट है। उनकी फोटो युवा खूब पसंद करते हैं और शेयर करते हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
1952 से 2019 तक इन राज्यों के विधानसभा चुनाव की हर जानकारी के लिए क्लिक करें।