Move to Jagran APP

Crime in Badaun : बदायूं में भैंस ले जा रहे चोरों को किशोर ने रोका तो मारी गोली, हुआ घायल

Crime in Badaun बदायूं की सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी देवेन्द्र सिंह का 13 वर्षीय पुत्र संजय अपने चचेरे भाई शिवओम 14 पुत्र ज्ञान सिंह के साथ मंगलवार रात करीब एक बजे गांव में हो रही रामलीला देख कर घर वापस लौट रहा था।

By Ravi MishraEdited By: Published: Wed, 10 Nov 2021 12:30 PM (IST)Updated: Wed, 10 Nov 2021 12:30 PM (IST)
Crime in Badaun : बदायूं में भैंस ले जा रहे चोरों को किशोर ने रोका तो मारी गोली, हुआ घायल
Crime in Badaun : बदायूं में भैंस ले जा रहे चोरों को किशोर ने रोका तो मारी गोली, हुआ घायल

बरेली, जेएनएन। Crime in Badaun : बदायूं की सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी देवेन्द्र सिंह का 13 वर्षीय पुत्र संजय अपने चचेरे भाई शिवओम 14 पुत्र ज्ञान सिंह के साथ मंगलवार रात करीब एक बजे गांव में हो रही रामलीला देख कर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान दो लोग उसके चाचा ज्ञान सिंह की भैंस खोल कर ले जा रहे थे। टोकने पर चोर ने तमंचे से फायर कर दिया। दोनों पैरों में छर्रे लगने से संजय घायल हो गया। जिसे सीएचसी ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल संजय के पिता देवेन्द्र की ओर से दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.