Move to Jagran APP

पीलीभीत में ASP के सामने गिड़गिड़ाई महिला, बोली- साहब, धमका रहा दुष्कर्म का आरोपित, दारोगा जी नहीं कर रहे गिरफ्तार, जानिए फिर क्या हुआ

Molestration in Pilibhit पीलीभीत में दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर थाना स्तर पर पुलिस अभी भी लापरवाह बनी हुई है। जिले में हाल में ही दुष्कर्म की कई घटनाएं हो चुकी हैं। ताजा मामला जहानाबाद थाना क्षेत्र का है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 11:15 AM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 11:15 AM (IST)
पीलीभीत में ASP के सामने गिड़गिड़ाई महिला, बोली- साहब, धमका रहा दुष्कर्म का आरोपित, दारोगा जी नहीं कर रहे गिरफ्तार, जानिए फिर क्या हुआ
पीलीभीत में ASP के सामने गिड़गिड़ाई महिला, बोली- साहब, धमका रहा दुष्कर्म का आरोपित

पीलीभीत, जेएनएन। Molestration in Pilibhit : पीलीभीत में दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर थाना स्तर पर पुलिस अभी भी लापरवाह बनी हुई है। जिले में हाल में ही दुष्कर्म की कई घटनाएं हो चुकी हैं। ताजा मामला जहानाबाद थाना क्षेत्र का है। एक महिला के साथ करीब एक महीने पहले दुष्कर्म की घटना हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया। इससे आरोपित के हौसले बढ़ गए। वह पीड़िता को धमकाने लगा। पीड़िता ने थाने के कई चक्कर काटे लेकिन आरोपित को गिरफ्तार करने से पुलिस न जाने क्यों कतराती रही। इस पर गत दिवस पीड़िता एसपी से फरियाद करने पहुंच गई।

loksabha election banner

एसपी नहीं मिल सके तो उसने एएसपी से मिलकर गुहार लगाई। साथ ही आरोप लगाया कि आरोपित को गिरफ्तार करने की बात कहकर दारोगा उससे दस हजार रुपये वसूल चुका है। बाद में मामला एसपी के भी संज्ञान में आ गए। इसके बाद बड़े अधिकारियों की फटकार पर थाना पुलिस ने चंद घंटों में ही आरोपित को दबोच लिया।

जहानाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक ने करीब महीने भर पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसे धमकाया कि कहीं शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता ने फिर भी हिम्मत दिखाते हुए आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बावजूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। गत दिवस पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पीड़ित महिला ने अपर पुलिस अधीक्षक डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी से गुहार लगाई।

महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि थाने के एक दारोगा ने आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए उससे दस हजार रुपये ले लिए लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने जहानाबाद थाने के इंस्पेक्टर को कड़े निर्देश दिए। एसपी ने भी काफी नाराजगी जताई। इसके बाद थाना पुलिस ने आनन फानन दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

इस बाबत पूछे जाने पर जानाबाद थाने के इंस्पेक्टर सुरेंद्र कटियार ने बताया कि सोमवार की सायं को आरोपित बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पौटा निवासी संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। दारोगा के दस हजार रुपये पीड़िता से लेने के सवाल पर उनका कहना था कि ये आरोप एकदम बेबुनियाद है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.