Move to Jagran APP

Todays Horroscope : वृषभ राशि में चंद्रमा का गोचर बना रहा शुभ योग, कारोबार के लिए है लाभकारी

Todays Horroscope ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैंं कि ऐसे में कारोबारियों की मौज रहेगी। साथ ही शहर में रोग बढ़ने की संभावना रहेगी। गंभीर बीमारी से ग्रस्त रोगी और बुजुर्ग सावधान रहें। प्रशासन के विकास कार्यों की गति जिले में स्थिर रहने की उम्मीद है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Mon, 28 Dec 2020 08:35 AM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2020 08:35 AM (IST)
Todays Horroscope : वृषभ राशि में चंद्रमा का गोचर बना रहा शुभ योग, कारोबार के लिए है लाभकारी
जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे।

Todays Horroscope : चंद्रमा आज वृषभ राशि में गतिशील है। वृषभ राशि में चंद्रमा उच्च का मान जाता है, लेकिन शुभ अशुभ प्रभाव भी ज्योतिषी दृष्टि से होते हैं। रोहिणी नक्षत्र और शुभ योग सोमवार का दिन इन तीनों का संगम कारोबारियों के लिए बेहद लाभकारी है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैंं कि ऐसे में कारोबारियों की मौज रहेगी। साथ ही शहर में रोग बढ़ने की संभावना रहेगी। गंभीर बीमारी से ग्रस्त रोगी और बुजुर्ग सावधान रहें। प्रशासन के विकास कार्यों की गति जिले में स्थिर रहने की उम्मीद है। दिशाशूल उत्तर में है, इसलिए उत्तर की यात्रा अनावश्यक न करें, अगर करनी पड़े तो गंगा जल पीकर मस्तक पर चंदन का तिलक लगाकर निकलेें।

loksabha election banner

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2077 

शाके - 1942

मास - मार्गशीर्ष ,  शुक्ल पक्ष 

दिन -  सोमवार

तिथि -   चतुर्दशी

नक्षत्र -   रोहिणी नक्षत्र मध्यान्ह 3.38 बजे तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र

योग -   शुभ योग

करण -   गर करण

शुभ कार्य का समय

अमृत का चौघड़िया प्रातः 7.05 से 8.22  बजे तक

शुभ का चौघड़िया प्रातः 9.39 से 10.57 बजे तक 

चार लाभ अमृत चर का चौघड़िया मध्यान्ह 1.31 से रात्रि 7.06 बजे तक

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष- बाकी दिनों के मुकाबले आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा और आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी। कोई चिट्ठी या ईमेल पूरे परिवार के लिए अच्छी खबर लाएगी। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझेदारी का व्यवसाय फायदेमंद रहेगा। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। इत्र, खुशबू ,अगरबत्ती, कपूर का दान करना और इन्हें खुद इस्तेमाल करने से स्थिति और बेहतर होगी।

वृषभ -  अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लेंं। छोटे बच्चे आपको व्यस्त रखेंगे। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। अगर आप पर्याप्त आराम आज नहीं कर रहे हैं, तो आप बहुत ज्यादा थकान महसूस करेंगे। सफेद मिष्ठान्न खाने और खिलाने से लाभ होगा।

मिथुन - खर्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। जीवन साथी के साथ बेहतर संबंध जिंदगी में खुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है। कार्यालय में कोई आपको कुछ बढ़िया चीज या खबर दे सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमानी दिन गुजार सकते हैं। आज सेहत अच्छी रहेगी। मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, ऊर्जा बढ़ेगी।

कर्क -  आज के दिन धन हानि होने की संभावना है, इसलिए लेन-देन से जुड़े मामलों में जितना आप सतर्क रहेंगे, उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। आज प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। नई योजनाएं आकर्षक होंगी, और अच्छी आमदनी का जरिया साबित होंगी। पीली वस्तु का इस्तेमाल करना लाभकारी होगा।

सिंह - कैरियर के नजरिए से शुरू किया सफर कारगर रहेगा, लेकिन ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता की इजाजत जरूर ले लेंं। नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं। अफवाहों से दूर रहें। आप की सबसे बड़ी पूंजी आपकी हंसने हंसाने की शैली है। अपनी बीमारी को ठीक करने के लिए इसका उपयोग करके देखें। आज अपने जीवनसाथी का रुख देखने को मिलेगा, जो उतना अच्छा नहीं है। गंगा जल को घर में  छिड़कना लाभकारी होगा

कन्या -  शारीरिक लाभ के लिए विशेष तौर पर मानसिक मजबूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लेंं। इस राशि के कारोबारियों को आज अपने घर के उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए, जो आपसे पैसा मांगते हैं और फिर लौटाते नहीं। कारोबारी जितना हो अपने कारोबार से जुड़ी बातों को किसी से शेयर ना करें। अगर ऐसा करते हैं, तो मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुजार सकेंगे। मीठे चावलों को गरीबों में बांटने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला -  आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकले, इससे आपको धन लाभ हो सकता है। नव युवकों को स्कूल प्रोजेक्ट की बाबत उस राय लेने की जरूरत हो सकती है। आप किसी बड़े व्यवसाय के लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आप किसी पार्क और शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। आपके जीवनसाथी के कामकाज को लेकर व्यस्त  आपकी उदासी का कारण बन सकती है। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें। स्वास्थ्य लाभ के लिए पीला रुमाल जिम रखें।

वृश्चिक - आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है, लेकिन इसके साथ ही आपको दान पुण्य भी करना चाहिए, क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपका जीवनसाथी आपको खुशी देने का हर प्रयास करेगा। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। जीवनसाथी की खराब सेहत के चलते आप चिंता ग्रस्त हो सकते हैं। गाय को हरा चारा खिलाना लाभकारी साबित होगा।

धनु - विदेश में पड़ी आपकी जमीन और अच्छे दामों में बिक सकती है। जिससे आपको मुनाफा होगा। कुछ समय आप अपने शौक और अपने परिवार वालों की मदद ने भी खर्च कर सकते हैं। थोड़ी कोशिश और करें। आज भाग्य आपका साथ जरूर देगा, क्योंकि यह आपके लिए अच्छा दिन है। दफ्तर में  स्नेह  का माहौल बना रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में फैसला ना करें। मस्तक पर केसर का तिलक जरूर लगाएं, इससे स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर -  आज आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार समय बीतेगा। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएं और आइडिया  सुझायगा। कोई आध्यात्मिक गुरु आपकी बड़ी सहायता कर सकता है, लेकिन मनोवैज्ञानिक डर आपको बेचैन कर सकता है। सकारात्मक सोच रखें। भगवती को अनार चढ़ाने से लाभ होगा।

कुम्भ - आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। जीवनसाथी आपका ख्याल रखेगा। कोई रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़कर आज के दिन को आप अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते हैं। अपनी भावनाओं पर खास तौर पर, गुस्से पर काबू रखें। भोलेनाथ की पूजा- आराधना लाभकारी होगी।

मीन - जो उधारी के लिए आपके पास आए हैं, उन्हें नजरअंदाज करना ही बेहतर रहेगा। हर इंसान को गौर से सुनेंं, हो सकता है आपको अपनी समस्या का समाधान मिल जाए। लंबे वक्त से लटकी हुई दिक्कतों को जल्द ही हल करने की जरूरत है। घरेलू जिंदगी सुकून भरी और खुशनुमा रहेगी। खुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। गुरुदेव की पूजा -आराधना और इष्ट देव के पूजा लाभकारी साबित होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.