Move to Jagran APP

बरेली में वायरल हुए पत्र ने भाजपा नेताओं के उड़ाए होश, रुपए हड़पने का लगा आरोप

भाजपा के महानगर कमेटी के प्रमुख पदाधिकारी और उनके सहयोगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए लेटर वायरल हुआ है। जिसमें रुपये हड़पने का जिक्र करते हुए प्रदेश नेतृत्व से शिकायत कही गई है। शुक्रवार को पूरा दिन पार्टी नेताओं में यह पत्र चर्चा की वजह बना रहा।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 12:40 PM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 12:40 PM (IST)
बरेली में वायरल हुए पत्र ने भाजपा नेताओं के उड़ाए होश, रुपए हड़पने का लगा आरोप
बरेली में वायरल हुए पत्र ने भाजपा नेताओं के उड़ाए होश, रुपए हड़पने का लगा आरोप

बरेली, जेएनएन। Viral Letter News : भाजपा के महानगर कमेटी के प्रमुख पदाधिकारी और उनके सहयोगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए लेटर वायरल हुआ है। जिसमें रुपये हड़पने का जिक्र करते हुए प्रदेश नेतृत्व से शिकायत कही गई है। शुक्रवार को पूरा दिन पार्टी नेताओं में यह पत्र चर्चा की वजह बना रहा। हालांकि देर शाम शिकायत करने वाले प्रकोष्ठ नेता इससे मुकर गए। कहा कि उनका फर्जी लेटर वायरल हुआ है। ऑडियो पर भी उन्होंने यही जवाब दिया।

loksabha election banner

भाजपा की महानगर कमेटी के पदाधिकारियों पर लेनदेन के आरोपों वाले कुछ पत्र इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए। लिखने वाले प्रकोष्ठ के नेता के दो ऑडियो भी वायरल हो रहे हैं। जिसमें रुपयों के लेनदेन की बातचीत हो रही है। एक ऑडियो प्रमुख पदाधिकारी से संवाद का है, जबकि दूसरा सहयोगी से बातचीत का है।

वही प्रकोष्ठ के नेता ने भाजपा के प्रदेश सह महामंत्री संगठन, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा को लेटर भेजे है। यह लेनदेन शहीद सम्मान प्रदर्शनी की अनुमति कराने के बहाने रुपये हड़पने का है। साथ ही आरोप लगाए कि अब डेढ़ लाख देने के लिए डराया धमकाया जा रहा है।

लेटर मेरी जानकारी में नहीं है। पदाधिकारियों को लेकर एक गुट सक्रिय है। लगातार कुछ न कुछ भ्रामक प्रचार किया जा रहा है।- डॉ. केएम अरोड़ा, महानगर अध्यक्ष भाजपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.