Move to Jagran APP

बरेली नगर के कार्यकारिणी चुनाव में दिखी सत्ता की हनक, छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

नगर निगम कार्यकारिणी समिति के चुनाव में एक बार फिर सत्ता की हनक साफ दिखाई दी। सब पूर्व नियोजित खेल जैसा लगा। चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के कुछ देर बाद ही चुनाव निर्विरोध घोषित कर दिया गया। छह सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 02:40 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 02:40 PM (IST)
बरेली नगर के कार्यकारिणी चुनाव में दिखी सत्ता की हनक, छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
चुने गए सदस्यों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।

बरेली, जेेएनएन।  नगर निगम कार्यकारिणी समिति के चुनाव में एक बार फिर सत्ता की हनक साफ दिखाई दी। सब पूर्व नियोजित खेल जैसा लगा। चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के कुछ देर बाद ही चुनाव निर्विरोध घोषित कर दिया गया। एक प्रत्याशी के नाम वापस लेने और दूसरे का पर्चा खारिज होने पर छह सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए। चुने गए सदस्यों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।

loksabha election banner

सोमवार सुबह करीब 11 बजे नगर निगम सभागार में कार्यकारिणी समिति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले समिति में अपना कार्यकाल पूरा करने वाले छह सदस्यों को सेवानिवृत्त किया गया। महापौर डॉ. उमेश गौतम व नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने पार्षद छंगामल मौर्य, मुकेश सिंघल, अजय कुमार सिंह चौहान, रईस मियां अब्बासी, शशि सक्सेना और महलका कुरैशी को शॉल ओढ़ाकर विदाई दी। इसके बाद कार्यकारिणी के लिए छह सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। भाजपा की ओर से पांच प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। वही सपा के तीन पार्षदों ने चुनाव लड़ने के लिए पर्चे भरे। इसके बाद भाजपा के प्रत्याशी हरिओम कश्यप ने अपना नाम वापस ले लिया। नामांकन पत्रों की जांच में सपा की प्रत्याशी रेनू यादव का पर्चा खारिज कर दिया गया। उन्होंने नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हुए थे। फिर मैदान में भाजपा के चार और सपा के दो प्रत्याशी ही बचे थे। इस पर भाजपा के महेश राजपूत, कपिल कांत सक्सेना, अमित कुमार गिहार, राजकुमार गुप्ता और सपा के शमीम अहमद और तबस्सुम नफीस को निर्विरोध सदस्य घोषित कर दिया गया। 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में मुकेश मेहरोत्रा, मुनेंद्र सिंह, संजय राय, सुधा शर्मा, अफरोज व जुबैदा बी बनी रहेंगी। निर्विरोध चुने गए सदस्यों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। महापौर ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि 18 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब कार्यकारिणी का चुनाव लगातार चौथी बार निर्विरोध हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.