Move to Jagran APP

बरेली में लड़की ने दिखाई हिम्मत, सरेराह छेड़ने पर रिटायर्ड फौजी से भिड़ी, जानिए आगे क्या हुआ

सिविल लाइन स्थित डीएम आवास के पास मंगलवार दोपहर रिटायर्ड फौजी ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की। लड़की ने भी बिना डरे उसे सबक सिखाने के लिए चप्पल निकाल ली। आस-पास के लोग भी जुट गए। मौके की नजाकत समझ रिटायर्ड फौजी माफी मांगने लगा।

By Ravi MishraEdited By: Published: Wed, 30 Dec 2020 09:14 AM (IST)Updated: Wed, 30 Dec 2020 01:39 PM (IST)
बरेली में लड़की ने दिखाई हिम्मत, सरेराह छेड़ने पर रिटायर्ड फौजी से भिड़ी, जानिए आगे क्या हुआ
बरेली में लड़की ने दिखाई हिम्मत, सरेराह छेड़ने पर रिटायर्ड फौजी से भिड़ी, जानिए आगे क्या हुआ

 बरेली, जेएनएन। सिविल लाइन स्थित डीएम आवास के पास मंगलवार दोपहर रिटायर्ड फौजी ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की। लड़की ने भी बिना डरे उसे सबक सिखाने के लिए चप्पल निकाल ली। आस-पास के लोग भी जुट गए। मौके की नजाकत समझ रिटायर्ड फौजी माफी मांगने लगा। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन, लड़की ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया।

loksabha election banner

आरोप है कि रिटायर्ड फौजी चौकी चौराहे की ओर से होते हुए डीएम आवास के पास स्थित एक बैंक के नजदीक पहुंचा। यहां एक लड़की भी उसी दौरान रुकी। तभी आरोपित ने हॉर्न पर हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। लड़की ने विरोध किया तो आरोपित अश्लील हरकतें करने लगा।

इसी पर लड़की ने चप्पल निकाल ली। मौके पर जुटे लोगों ने 60 वर्षीय रिटायर्ड फौजी को कोसना शुरू किया तो वह माफी मांगने लगा। मौके पर पहुंचे सिटी स्टेशन चौकी इंचार्ज देवेंद्र यादव के मुताबिक लड़की ने कार्रवाई से मना कर दिया तो आरोपित को जाने दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.