Abhiyaan : दबे पांव पहुंची वन विभाग की टीम ने घर में वन्य जीव का मांस पका रहे शिकारी को दबोचा
मानसून सीजन में वन विभाग और सामाजिक वानिकी ने शिकारियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। अब तक चार शिकारी विभिन्न स्थानों से दबोचे जा चुुके हैं।
पीलीभीत, जेएनएन। मानसून सीजन में वन विभाग और सामाजिक वानिकी ने शिकारियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। अब तक चार शिकारी विभिन्न स्थानों से दबोचे जा चुुके हैं शुक्रवार की देर रात वन विभाग की टीम ने एक मकान में दबिश देकर जंगली सुअर के पकाए गए मांस के साथ एक शिकारी को गिरफ्तार किया है।
अमरिया थाना क्षेत्र में भूड़ा वन चौकी के इंचार्ज हरजिंदर सिंह व मिट्ठू सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव का में ही भोपाली ने एक जंगली सुअर का शिकार कर लिया है। वह अपने घर में उसका मांस पका रहा है। इस पर टीम ने बताए गए मकान में दबिश दी। वहां जंगली सुअर का पकाया हुआ मांस बरामद हुआ। टीम ने शिकारी भोपाली को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वन्यजीवों के शिकार में प्रयुुक्त होने वाला खाबर तथा एक धारदार हथियार भी बरामद किया गया है।
इसकी सूचना सामाजिक वानिकी विभाग को दी गई। इसके बाद सामाजिक वानिकी के वन दारोगा ऋषि देव व शेर सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपित शिकारी को कब्जे में ले लिया। सामाजिक वानिकी वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय निदेशक संजीव कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद पकड़े गए शिकारी को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जेल भेजा जा रहा है।