Move to Jagran APP

शाहजहांपुर में धरे रह गए स्वजनाें के अरमान, पुलिस ने रुकवाई नाबालिग दूल्हे की बारात, जानिए फिर क्या हुआ

उसहैत थाना क्षेत्र के गांव हरंडी में गुरुवार को नाबालिग दूल्हे की बरात ले जाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच पुलिस को सीडब्ल्यूसी ने सूचना दे दी। जिसके बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। दूल्हे के नाबालिग मिला।

By Ravi MishraEdited By: Published: Thu, 03 Jun 2021 08:54 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jun 2021 08:54 PM (IST)
शाहजहांपुर में धरे रह गए स्वजनाें के अरमान, पुलिस ने रुकवाई नाबालिग दूल्हे की बारात, जानिए फिर क्या हुआ
शाहजहांपुर में धरे रह गए स्वजनाें के अरमान, पुलिस ने रुकवाई नाबालिग दूल्हे की बारात

बरेली, जेएनएन। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव हरंडी में गुरुवार को नाबालिग दूल्हे की बरात ले जाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच पुलिस को सीडब्ल्यूसी ने सूचना दे दी। जिसके बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। दूल्हे के नाबालिग मिला। जिस पर पुलिस ने बरात को जाने से राेक दिया। पुलिस ने स्वजन को हिदायत देते हुए लड़के को बालिग होने तक निकाह करने के लिए चेताया। पुलिस ने कहा कि ऐसा दुबारा करने पर वह स्वजनाें के खिलाफ बाल विवाह के तहत कार्रवाई करेगी। जिसके बाद बरात के सारे इंतजार धरे के धरे रह गए।

prime article banner

मामला हरंडी गांव का है। जहां रहने वाले 17 वर्षीय किशोर का रिश्ता शाहाजहांपुर के थाना कलान के गांव बाराकला निवासी एक व्यक्ति की बेटी के साथ तय हुआ था। गुरुवार को बरात बाराकला जाने को थी। नाते रिश्तेदार और आस पड़ोस के लोग बरात में शामिल होने के लिए तैयार हो गए। घर में बरात जाने की पूरी तैयारी हो चुकी थी। लड़के का घर में सेहरा बंधा जा रहा था। इसी बीच लड़के के घर पर पुलिस ने दस्तक दे दी।

पुलिस के पहुंचते ही शादी की तैयारियों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने दूल्हे की उम्र की पड़ताल की तो आधार कार्ड के हिसाब से 17 वर्ष का निकला। इसके बाद पुलिस ने बरात ले जाने से मना कर दिया। पुलिस के बात से लड़का व बरातियों के मुंह उतर गए। स्वजन ने पुलिस को काफी मनाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने किसी की एक न सुनी। बरात ले जाने पर पुलिस कार्रवाई की हिदायत दी। जिसके बाद बरात नहीं जाने दी।

इस संबंध में उसहैत थाने के इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया, लड़का नाबालिग था। उनके पास बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) द्वारा नाबालिग लड़के की बरात जाने की सूचना दी गई थी। जांच में लड़का नाबालिग निकला है। जिससे बरात जाने से रोक दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.