Move to Jagran APP

बरेली नगर निगम के कंट्रोल रूम पर की गई शिकायत अब सीधे अधिकारियों तक पहुंचेगी, जानिये कैसे

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए नगर निगम ने अपना सूचना तंत्र मजबूत करना शुरू कर दिया है। निगम के कंट्रोल रूम का सुधार किया जा रहा है। इसे आनलाइन सिस्टम से जोड़ रहे है ताकि लोगों की शिकायतें सीधे संबंधित विभाग के अधिकारी तक पहुंच जाए।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Wed, 09 Jun 2021 11:30 AM (IST)Updated: Wed, 09 Jun 2021 11:30 AM (IST)
बरेली नगर निगम के कंट्रोल रूम पर की गई शिकायत अब सीधे अधिकारियों तक पहुंचेगी, जानिये कैसे
नगर निगम कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए कर रहा कंट्रोल रूम का सुधार।

बरेली, जेएनएन। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए नगर निगम ने अपना सूचना तंत्र मजबूत करना शुरू कर दिया है। निगम के कंट्रोल रूम का सुधार किया जा रहा है। इसे आनलाइन सिस्टम से जोड़ रहे है, ताकि लोगों की शिकायतें सीधे संबंधित विभाग के अधिकारी तक पहुंच जाए। साथ ही सूचनाओं के बारे में भी अफसरों को आसानी से पता चल सके।मंगलवार दोपहर नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने नगर निगम में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। लोगों की शिकायतों को अधिकारियों तक पहुंचाने और उसका समय से निस्तारण कराने को कहा।

loksabha election banner

कंट्रोल रूम प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि अभी तक कंट्रोल रूम में दर्ज होने वाली शिकायतों को रजिस्टर में चढ़ाया जाता था। फिर उसे संबंधित विभाग तक पहुंचाया जाता है। इसके बाद ही शिकायत का निस्तारण हो पाया था। इस प्रक्रिया में कई बार काफी समय लग जाता था। अब कंट्रोल रूम की व्यवस्थाएं सुधारी गई हैं। अब जो भी शिकायत कंट्रोल रूम में आएंगी व सीधे संबंधित विभाग के पास आनलाइन सिस्टम से भेजी दी जाएंगी। इससे शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी। नगर आयुक्त ने बताया कि कंट्रोल रूम का लगातार सुधार किया जा रहा है। शिकायतों का निस्तारण करवाने के निर्देश दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.