बरेली के कुम्हरा में मस्जिद का निर्माण होने पर दो समुदायों में तनाव, जानें पुलिस से क्यों नाराज हैं ग्रामीण
Tension between two communities in Bareilly पुलिस प्रशासन की अनदेखी के चलते ग्राम कुम्हरा में एक दो मंजिला मस्जिद का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे गांव के दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनीं हुई है। ग्रामीणों ने एसएसपी से निर्माण कार्य रुकवाले की मांग की है।
बरेली, जेएनएन। Tension between two communities in Bareilly : पुलिस प्रशासन की अनदेखी के चलते ग्राम कुम्हरा में एक दो मंजिला मस्जिद का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे गांव के दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनीं हुई है। ग्रामीणों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से तत्काल मस्जिद का निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है। इससे पहले भी दोनों पक्षों में कई बार विवाद हो चुका है, इसके बावजूद पुलिस व प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कुम्हरा गांव में एक दो मंजिला मस्जिद का निर्माण कार्य चल रहा है। मस्जिद का निर्माण कार्य रोकवाने के लिए कई बार ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत की। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने से गांव के दोनों पक्षों में तनाव की बढ़ता जा रहा है। गांव में मस्जिद का निर्माण कार्य रोकवाने और हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच बढ़ते तनाव को रोकने के लिए ग्रामीणों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामले में तुरंत कार्यवाही की मांग की है।
रघुवीर सिंह, पंकज पटेल, श्याम बिहारी, गजराज, प्रेम प्रकाश, जयदेव सिंह, उदयवीर सिंह, तिलक सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायती पत्र में बताया कि मुस्लिम समुदाय के द्वारा दबंगई से गांव में दो मंजिला मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा है। इससे गांव का हिन्दू समाज असहमत और अक्रोशित है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत पुलिस से की गई, मगर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। यदि हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के बीच कोई विवाद हुआ तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
चार साल के बच्चे को कुत्ते ने किया घायल : शहर से लेकर गांवों तक कुत्तों का खौफ बढ़ता जा रहा है। भमौरा थाना क्षेत्र के नथक गांव में घर से दुकान जा रहे एक चार साल को मासूम पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। आस पास से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह से बच्चे को कुत्तों से छुड़ाया। आनन फानन ने घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कुत्तों के हमले से घायल हुए चार वर्षीय केशव की नानी ने बताया कि वह बदायूं के लालपुर का रहने वाला है।
बीते दिनों चौबारी मेले को देखने के लिए वह नानी के घर आया था। गुरुवार की शाम वह घर से दुकान पर सामान लेने के लिए जा रहा था। उसी समय कुछ जंगली कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से बच्चे शरीर पर कई जगहों पर दांत गढ़ने और पंजों से छिलने के गहरे निशान हैं। इससे उसकी हालत गंभीर बनीं हुई है। देर रात केशव के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों द्वारा बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है।