Move to Jagran APP

Flood in Bareilly : बरेली में शंखा नदी पर बना अस्थाई पुल बहा, 15 से ज्यादा गांव में घुसा बाढ़ का पानी

Flood in Bareilly रामगंगा व शंखा नदी में जलस्तर बढ़ने से कई गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। शंखा नदी पर बना अस्थाई पुल बहने से दर्जनों गांव में आवाजाही का संकट खड़ा हो गया है। 15 से अधिक गांव जिला मुख्यालय से कटे हुए हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 11:12 AM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 11:12 AM (IST)
Flood in Bareilly : बरेली में शंखा नदी पर बना अस्थाई पुल बहा, 15 से ज्यादा गांव में घुसा बाढ़ का पानी
बरेली के रूपपुर गांव में शंखा नदी पर बना अस्थायी पुल पानी के तेज बहाव मेंं बह गया।

बरेली, जेएनएन। Flood in Bareilly : रामगंगा व शंखा नदी में जलस्तर बढ़ने से कई गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। शंखा नदी पर बना अस्थाई पुल बहने से दर्जनों गांव में आवाजाही का संकट खड़ा हो गया है। नाव न होने के कारण 15 से अधिक गांव जिला मुख्यालय से कटे हुए हैं। मुर्शिदाबाद गांव में कच्चा मकान भरभरा कर बरसात की वजह से ढह गया गनीमत रही उसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

loksabha election banner

कई दिनों से हो रही बारिश के कारण दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। गौतारा गांव का मझरा मुर्शिदाबाद में मुमताज अंसारी का घर दो दिन से हो रही बारिश के बाद बुधवार को गिर गया। गनीमत रही थी घटना के समय कोई मकान के अंदर मौजूद नहीं था। वही रूपपुर गांव के पास सोमवार रात शंखा नदी पर बने अस्थाई पुल टूटने के बाद नदी के पार पड़ने वाले दर्जनों गांव में आवाजाही का संकट खड़ा हो गया है।

नदी में नाव न होने के कारण गांव के लोग शहर की ओर नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में अधिकतर मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करने वाले लोग खाली बैठे हुए हैं। वही स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं भी कालेज नहीं पहुंच पा रहे। जरूरी काम होने पर कई गांव के लोग 10-15 किलोमीटर घूम कर फतेहगंज पश्चिमी ब्लाक की ओर से निकल रहे हैं।

रामगंगा नदी में जलस्तर बढ़ा : रामगंगा नदी में जलस्तर बढ़ने से गांव में कटान शुरू हो गया है। गौतारा के प्रधान पंकज ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जब तक अस्थाई पुल दोबारा ना बन जाए तब तक नदी में नाव की व्यवस्था कर दी जाए जिससे आने जाने वाले लोगों को समस्या ना उठानी पड़े।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.