Move to Jagran APP

रोडवेज बस चालकों को सिखाए महिला सम्मान के गुर, कार्यशाला में दी जानकारी

रोडवेज परिसर में परिवहन विभाग की ओर से महिलाओं बेटियाें की सुरक्षा व सम्मान के लिए चालक व परिचालकों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे उन्हें महिला सम्मान से संबधित जानकारी दी गई।जिससे महिलाओं को दिक्कत होने पर उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान हो सके।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 02:06 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 02:06 PM (IST)
रोडवेज बस चालकों को सिखाए महिला सम्मान के गुर, कार्यशाला में दी जानकारी
रोडवेज बस चालकों को सिखाए महिला सम्मान के गुर, कार्यशाला में दी जानकारी

शाहजहांपुर, जेएनएन। रोडवेज परिसर में परिवहन विभाग की ओर से महिलाओं, बेटियाें की सुरक्षा व सम्मान के लिए चालक व परिचालकों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे उन्हें महिला सम्मान से संबधित जानकारी दी गई। इसके अलावा सफर के दौरान महिला यात्रियों को कोई दिक्कत होने पर हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 108, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व आपातकालीन सेवा के बारे में बताया। इसके बाद एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार वर्मा ने जागरूकता पंपलेट बसों पर चस्पा करए। इसके साथ ही महिला यात्रियों को भी जागरूक किया गया। इस मौके पर महिला कल्याण विभाग की सदस्य भी मौजूद रही।

loksabha election banner

मिशन शक्ति के तहत अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें महिलाओं को खुद की सुरक्षा करने के लिए जागरुक किया जा रहा है। इसके अलावा उनके साथ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए सभी वर्गो के लोगों को भी जागरुक किया जा रहा है। जिससे महिला अपराधों में कमी लाई जा सकें। इसके लिए सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क भी बनवाई गई है। जिससे महिलाओं को दिक्कत होने पर उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान हो सके।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.