Move to Jagran APP

Karva chauth 2020: पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाएं आज रखेंगी करवाचौथ का व्रत

करवा चौथ पर्व आज यानि चार नवंबर को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए इस व्रत को रखती हैं। पूरे दिन वह कुछ नहीं खाती हैं शाम को चांद देखकर वह व्रत खोलती हैं। सुहागिनों का यह पर्व आज हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।

By Ravi MishraEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2020 07:20 AM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 09:43 AM (IST)
Karva chauth 2020: पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाएं आज रखेंगी करवाचौथ का व्रत
Karva chauth 2020: पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाएं आज रखेंगी करवाचौथ का व्रत

बरेली, जेएनएन। पति की लंबी आयु के लिए रखे जाने वाला करवा चौथ पर्व बुधवार को जिले में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाओं में करवा चौथ पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

loksabha election banner

करवा चौथ पर्व आज यानि चार नवंबर को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए इस व्रत को रखती हैं। पूरे दिन वह कुछ नहीं खाती हैं शाम को चांद देखकर वह व्रत खोलती हैं। सुहागिनों का यह पर्व आज हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। महिलाओं ने करवा चौथ पर्व को लेकर पहले से ही खरीदारी कर ली थी। शहर से लेकर अन्य सभी क्षेत्रों के बाजारों में खरीदारी करने के लिए महिलाओं की काफी भीड़ रही। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि विवाहित महिलाओं का पति की लम्बी उम्र की कामना के लिए रखा जाने वाले महापर्व पर स्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। सुहागिनों के लिए यह करवा चौथ अखंड सौभाग्य देनेवाला होगा। करवा चौथ पर महिलाएं व्रत की कथा पढ़ती है। महिलाओं ने पर्व को लेकर सभी तैयारियां कर ली हैं। घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान भी बनाए जाएंगे। करवा चौथ पर्व का शुभ मुहूर्त चतुर्थी तिथि समाप्त चार नवंबर रात्रि को होगा। इसके अलावा पूजा का शुभ मुहूर्त शाम पांच बजकर 34 मिनट से शाम छह बजकर 52 मिनट तक रहेगा। जबकि चन्द्रमा आठ बजे के बाद निकलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.