Move to Jagran APP

निष्‍पक्ष चुनाव कराने को पुलिस की पुख्‍ता तैयारी, बरेली जोन के 9671 हिस्ट्रीशीटरों पर पैनी नजर

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक 273 हिस्ट्रीशीटर की मौत हो चुकी है। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक सबसे अधिक हिस्ट्रीशीटर बरेली में 2231 बिजनौर में 1908 बदायूं में 1907 मुरादाबाद में 1646 शाहजहांपुर में 1516 है। वहीं सबसे कम अमरोहा में 677 पीलीभीत में 1065 हिस्ट्रीशीटर है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 03:03 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 03:03 PM (IST)
निष्‍पक्ष चुनाव कराने को पुलिस की पुख्‍ता तैयारी, बरेली जोन के 9671 हिस्ट्रीशीटरों पर पैनी नजर
हिस्ट्रीशीटरों की धरपकड़ के लिए निर्देश दिए हैं।

बरेली (अंकित शुक्ला ) : शांतिपूर्व व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। बरेली जोन में आने वाले नौ जिलों के कुल 13460 हिस्ट्रीशीटरों का ब्योरा एडीजी राजकुमार ने तलब किया है। इसमें से 1413 हिस्ट्रीशीटर जहां जेल में है। वहीं जमानत पर आए 9671 हिस्ट्रीशीटर की निगरानी पुलिस ने बढ़ा दी है। यही नहीं 2103 फरार की गिरफ्तारी के भी आदेश दिए हैं। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक 273 हिस्ट्रीशीटर की मौत हो चुकी है। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक सबसे अधिक हिस्ट्रीशीटर बरेली में 2231, बिजनौर में 1908, बदायूं में 1907, मुरादाबाद में 1646, शाहजहांपुर में 1516 है। वहीं सबसे कम अमरोहा में 677, पीलीभीत में 1065 हिस्ट्रीशीटर है। एडीजी ने 2103 फरार हिस्ट्रीशीटरों की धरपकड़ के लिए संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं।

loksabha election banner

वांछित अपराधियों के विरूद्ध की गई कार्रवाई

जिला - गिरफ्तार - हाजिर अदालत - कुल 

बरेली - 1401 - 134 - 1535

बदायूं - 831 - 81 - 912

पीलीभीत - 730 - 06 - 736

शाहजहांपुर - 2289 - 59 - 2348

अमरोहा - 863 - 125 - 988

बिजनौर - 789 - 13 - 802

मुरादाबाद - 1817 - 03 - 1820

रामपुर - 545 - 32 - 577

संभल - 1623 - 42 - 1665

योग - 10888 - 495 - 11383

इन पर हो रही निगरानी

जनपद - कुल हिस्ट्रीशीटर - जेल में - मौजूद - फरार - मृत

बरेली - 2231 - 201 - 1654 - 309 - 67

बदायूं - 1901 - 175 - 1366 - 295 - 65

पीलीभीत - 1065 - 41 - 889 - 113 - 22

शाहजहांपुर - 1516 - 254 - 1021 - 237 - 04

मुरादाबाद - 1646 - 158 - 1201 - 267 - 20

बिजनौर - 1908 - 224 - 1359 - 307 - 18

रामपुर - 1296 - 109 - 907 - 245 - 35

अमरोहा - 677 - 122 - 458 - 81 - 16

संभल - 1220 - 129 - 816 - 249 - 26

योग - 13460 - 1413 - 9671 - 2103 - 273

क्‍या बोले अधिकारी

जमानत पर आए 9671 वांछितों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुलिस की ओर से हर संभव तैयारी की गई है।

- राजकुमार, एडीजी बरेली जोन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.