राज्य महिला आयोग ने तलब की सवासिनी गृह की रिपोर्ट, मांगी इनकी भी जानकारी
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की बरेली की प्रभारी सदस्य श्रीमती रश्मि जयसवाल ने महिला अपराधों के विषय में जानकारी मांगी है। उन्होंने दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी मांगी है।
बरेली, जेएनएन। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की बरेली की प्रभारी सदस्य श्रीमती रश्मि जयसवाल ने महिला अपराधों के विषय में जानकारी मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने कोविड-19 के समय में महिलाओं को क्या सुविधाएं दी जा रही हैं। इसकी भी जानकारी मांगी है। उन्होंंने राजकीय महिला शरणालय बालिका गृह एवं अन्य गृहो में कोविड-19 के रोकथाम के लिए क्या व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके विषय में भी सूचना मांगी है। जिसके बाद अधिकारी सभी सूचनाओं को प्रेषित करने की बात कह रहे है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि समस्त संस्थाओं में कोविड-19 की जांच कराई गई है। अच्छी बात ये है कि अभी तक कराई गई जांचों में सभी के परिणाम नेगेटिव आए हैं। शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार यह सूचना मांगी जा रही है। महिला अपराधों की सूचना पुलिस विभाग से मांगी गई है। जो महिलाओं को सुविधाएं दी जा रहे हैं उसके संबंध में स्वास्थ्य विभाग की सूचना मांगी गई है। राज्य महिला आयोग को सभी सूचनाएं प्रेषित की जाएगी।