Move to Jagran APP

आयोग पर बरसीं माया, सरकार के इशारे पर रैली से रोका

माया के तेवर सख्त भाजपा देश में फैला रही सांप्रदायिकता मगर आयोग चुप। - प्रचार पर सरकारी धन के इस्तेमाल का लग9ाया आरोप

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 07:23 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 07:23 PM (IST)
आयोग पर बरसीं माया, सरकार के इशारे पर रैली से रोका
आयोग पर बरसीं माया, सरकार के इशारे पर रैली से रोका

अंकित कुमार, बरेली

loksabha election banner

48 घंटे का प्रतिबंध झेलने के बाद दोबारा बरेली मंडल के चुनावी मैदान में उतरी बसपा प्रमुख मायावती बोलीं बेशक संभलकर लेकिन, तेवर पहले से ज्यादा तीखे लेकर। आगरा में रैली न कर पाने का मलाल चेहरे पर साफ झलक रहा था। यही वजह रही कि भाजपा, कांग्रेस के साथ-साथ चुनाव आयोग पर भी वे जमकर बरसीं। आरोप लगाया, केंद्र सरकार के इशारे पर उन्हें साजिशन रैली करने से रोका गया। भाजपा पूरे देश में धार्मिक भावनाओं को हवा दे रही है। खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है मगर, आयोग चुप है। अपने वोटरों को साधते हुए भावुक अपील दोहराई- महागठबंधन प्रतिबंध का जवाब सरकार बनाकर देगा। बस, बसपा और सपा का वोट एक-दूसरे के प्रत्याशी को ठीक से ट्रांसफर करा देना। ऐसा हो गया तो प्रधानमंत्री मोदी और उनके चेले अमित शाह कुछ भी नहीं कर पाएंगे।

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बरेली मंडल में पहली चुनावी जनसभा है। जबकि शुक्रवार को उनके सभास्थल से कुछ दूरी पर ही देवचरा में बसपा, सपा और रालोद महागठबंधन ने मायावती और अखिलेश यादव की मंडल में दूसरी संयुक्त रैली करके शक्ति प्रदर्शन किया। बदायूं में अली और बजरंगबली पर जवाब देने के बाद प्रतिबंध झेलकर लौटीं मायावती भाजपा को बख्शने के मूड में हरगिज नहीं दिखीं। करीब आधा घंटे बोलीं। अपने भाषण में भीड़ को यही समझाने का प्रयास करती रहीं कि कार्रवाई से वह डरने वाली नहीं हैं। गठबंधन की रैली में उमड़ने वाली भीड़ से भाजपा घबरा गई है। इसीलिए चुनाव आयोग ने सरकार के इशारे पर मुझे रैली से रोका। समाज सब देख रहा है। अगर सपा-बसपा के वोटर मिल गए तो बजरंगबली का राग अलापने वाले भी कुछ नहीं कर पाएंगे।

निशाने पर कांग्रेस, बोलीं- केंद्र में मोदी, प्रदेश में योगी को उखाड़ेंगे

रैली में मायावती ने भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस की नीतियों पर निशाना साधा। मोदी-योगी की जोड़ी को खतरनाक बताते हुए कहा कि आगामी चुनाव में केंद्र और प्रदेश से दोनों को उखाड़ फेंकेंगे। दोनों ही पार्टियों के घोषणा पत्र महज दिखावा हैं। सत्ता में रहते हुए इन्होंने गरीबों, दलितों, पिछड़ों और मुस्लिमों के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा पर आरोप लगाया, वह सरकारी धन का दुरुपयोग करके अपना प्रचार करने में लगी है। चौकीदार के नाम पर नौटंकी हो रही है।

उनके पास सत्ता, हमारे साथ जनता : अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चिरपरिचित अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। कहा कि केंद्र में चौकीदार और प्रदेश में ठोकीदार खेल चल रहा है। पहले चाय का जुमला उछला था। जनता की फिक्र किसी को नहीं है। यह चुनाव महापरिवर्तन का है। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार पर तंज कसा-सात बार जीकर भी कुछ नहीं कर पाए। इस बार जनता हमारे साथ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.