Move to Jagran APP

बरेली में सपा की महानगर कार्यकारिणी का विस्तार, रखा सर्वसमाज का ध्यान

समाजवादी पार्टी की महानगर कार्यकारिणी में जगह बनाने वाले पदाधिकारियों का सोमवार को पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने सभी 16 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी। चुनावी माहौल के बीच कार्यकारिणी विस्तार में सर्वसमाज को साधने की कोशिश की गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 09:09 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 09:09 PM (IST)
बरेली में सपा की महानगर कार्यकारिणी का विस्तार, रखा सर्वसमाज का ध्यान
बरेली में सपा की महानगर कार्यकारिणी का विस्तार, रखा सर्वसमाज का ध्यान

जागरण संवाददाता, बरेली: समाजवादी पार्टी की महानगर कार्यकारिणी में जगह बनाने वाले पदाधिकारियों का सोमवार को पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने सभी 16 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी। चुनावी माहौल के बीच कार्यकारिणी विस्तार में सर्वसमाज को साधने की कोशिश की गई।

loksabha election banner

महानगर कार्यकारिणी विस्तार में मो. आरिफ कुरैशी को उपाध्यक्ष, ऋषि पाल पहाड़िया, अनिल पाल, परवेज यार खां, मुकेश पांडेय, रजत यादव, संतोष दिवाकर, शारिक अनीस, आदित्य कुमार कश्यप, रामसेवक प्रजापति, नाजिम कुरैशी, डा. आलोक कुमार सेठ, संजीव कश्यप को सचिव एवं पप्पू राना, सचिन कुमार, विपिन सक्सेना को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। नवागत पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने के बाद महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा सभी धर्मों व जातियों को साथ लेकर विकास की राजनीति की है। जिला महासचिव सत्येंद्र यादव, महानगर उपाध्यक्ष पार्षद दल के नेता राजेश अग्रवाल, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान, कैंट विधानसभा अध्यक्ष गोपाल कश्यप, दीप्ति पांडे आदि मौजूद रहे। आपस में ही फूट, परवेजयार खां को लेकर घेराबंदी

कार्यकारिणी विस्तार के बाद सपा में आपसी फूट भी सामने आई। सचिव की जिम्मेदारी पाने वाले परवेजयार खां को 2003 में प्रेमनगर के शाहबाद में हुए बब्लू हत्याकांड का आरोपित बताया जाने लगा। चर्चा दूर तक फैल गई। इस पर परवेजयार खां ने कहा कि राजनीतिक दुर्भावना के तहत दुष्प्रचार किया जा रहा है। कहा कि बब्लू हत्याकांड में उनके चचेरे भाई आरोपित थे। हत्याकांड के समय वह नाबालिग थे। प्रकरण से कोई लेना-देना नही है। दुष्प्रचार के पीछे उन्होंने पार्टी के ही एक पार्षद को कटघरे में खड़ा किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.