Move to Jagran APP

धान केंद्र पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे विशेष सचिव डिप्टी आरएमओ से बोले- रोज करें खरीद सूची का मिलान

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत मंडी समिति में लगे क्रय केंद्रों का खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव ओपी वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। अचानक निरीक्षण पर पहुंचे सचिव को केंद्र पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई।

By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 05:36 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 05:36 PM (IST)
धान केंद्र पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे विशेष सचिव डिप्टी आरएमओ से बोले- रोज करें खरीद सूची का मिलान
धान केंद्र पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे विशेष सचिव डिप्टी आरएमओ से बोले- रोज करें खरीद सूची का मिलान

पीलीभीत, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत मंडी समिति में लगे क्रय केंद्रों का खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव ओपी वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। अचानक निरीक्षण पर पहुंचे सचिव को केंद्र पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। इधर विशेष सचिव ने जहां किसानों की समस्याओं को सुनकर पारदर्शी तरीके से धान खरीद करने का निर्देश दिया। वहीं डिप्टी आरएमओ को खरीद की जाने वाली सूची का रोजाना मिलान करने का निर्देश भी दिया। हालांकि उन्होंने धीमी खरीद पर नाराजगी भी जताई।

loksabha election banner

शुक्रवार को अचानक पूरनपुर मंडी में पहुंचे विशेष सचिव ने सबसे पहले खाद्य विभाग प्रथम के क्रय केंद्र पर खरीद व्यवस्था की जानकारी ली। डिप्टी आरएमओ को बताया गया कि वह रोजाना क्रय केंद्रों से भेजी जाने वाली खरीद की सूची का मिलान करें। अगर खरीद में अंतर पाया जाता है तो तत्काल इस पर कार्रवाई की जाए। किसानों को खरीदे गए धान का भुगतान शीघ्र किया जाए। पारदर्शी तरीके से खरीद की जाए। प्रत्येक क्रय केंद्र पर रोजाना छह सौ क्विंटल से अधिक खरीद की जाए। किसानों ने बताया कि वह कई दिनों से धान लेकर मंडी में आए हैं। इस पर उन्होंने टोकन जारी कर खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भारतीय खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर खरीद धीमी होने पर नाराजगी जताई। यहां कई किसानों की ढेरियां लगी हुई हैं लेकिन खरीद में शिथिलता बरती जा रही है। विशेष सचिव ने तत्काल खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए। किसानों द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण करने के भी अधीनस्थों को आदेश दिए। मंडी में तीन क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद ग्रामीण क्षेत्र में लगे क्रय केंद्रों को भी देखा। उनके अचानक निरीक्षण करने को लेकर खलबली मच गई। इस दौरान डिप्टी आरएमओ अविनाश झा, तहसीलदार विजय त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.