Move to Jagran APP

SP Protest News : बरेली में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन में दिखी सपा की अंदरुनी गुटबाजी, दो धड़ों में बंटे सपाई

SP Protest News जिला पंचायत अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हुई धांधली के खिलाफ समाजवादी पार्टी का गुरुवार को जिले की सभी तहसीलों में प्रदर्शन था। कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन के लिए सुबह ही सपाई पहुँच गए। यहां भी पार्टी पदाधिकारियों में एकता नही दिखाई दी।

By Ravi MishraEdited By: Published: Thu, 15 Jul 2021 02:51 PM (IST)Updated: Thu, 15 Jul 2021 05:24 PM (IST)
SP Protest News : बरेली में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन में दिखी सपा की अंदरुनी गुटबाजी, दो धड़ों में बंटे सपाई
SP Protest News : बरेली में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन में दिखी सपा की अंदरुनी गुटबाजी

बरेली जेएनएन। SP Protest News : जिला पंचायत अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हुई धांधली के खिलाफ समाजवादी पार्टी का गुरुवार को जिले की सभी तहसीलों में प्रदर्शन था। कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन के लिए सुबह ही सपाई पहुँच गए। यहां भी पार्टी पदाधिकारियों में एकता नही दिखाई दी। सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी अपनी टीम के साथ साढ़े ग्यारह बजे ही कलेक्ट्रेट गेट के सामने धरने में बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। वही, जिला अध्यक्ष अगम मौर्य जिले के पदाधिकारियों के साथ एसबीआइ के सामने खड़े रहे। कुछ देर बाद वहां से जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट गेट पहुँचे। करीब 12 बजे दोनों संगठन ने एक साथ धरना प्रदर्शन शुरू किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी बीच कुछ कार्यकर्ता बीच सड़क पर बैठ गए। इससे वहां जाम लग गया। करीब 12.30 बजे डीएम नितीश कुमार की गाड़ी कलेक्ट्रेट में दाखिल हुई। सपाइयों ने उनकी गाड़ी को घेरकर नारेबाजी की। डीएम अपने कार्यालय में चले गए। इसके बाद सिटी मेजिस्ट्रेट ने आकर ज्ञापन लिया। फिर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। 

loksabha election banner

पीलीभीत में सपा ने किया तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पीलीभीत में प्रदर्शन किया। इस दौरान धरना भी दिया गया। गुरुवार को पूर्वाह्न सपा कार्यकर्ता सदर तहसील परिसर में एकत्र हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बीसलपुर में तहसील पर धरना प्रदर्शन से पहले पार्टी के झंडे लेकर कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। कलीनगर में धरना स्थल पर ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया गया। धरना स्थल पर हुई सभा में केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की गई। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस समेत अन्य चीजों पर लगातार बढ़ती महंगाई के लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.