Move to Jagran APP

बरेली में सपा ने डाले हथियार, भाजपा ने मारी बाजी

शहर में सपा की तीन दिवसीय कार्यशाला और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का चुनावी गणित पार्टी के पार्षद सीख नहीं पाए। सोमवार को नगर निगम में उपसभापति चुनाव में ऐसा ही देखने को मिला। चुनाव में सपाई ठंडे पड़े रहे और बाजी भाजपा ने मार ली। सपा पार्षद अफरोज अहमद का पर्चा खारिज हो गया जिसके बाद भाजपा पार्षद संजय राय को निर्विरोध उपसभापति घोषित कर दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 02:24 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 02:24 AM (IST)
बरेली में सपा ने डाले हथियार, भाजपा ने मारी बाजी
बरेली में सपा ने डाले हथियार, भाजपा ने मारी बाजी

बरेली, जेएनएन : शहर में सपा की तीन दिवसीय कार्यशाला और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का चुनावी गणित पार्टी के पार्षद सीख नहीं पाए। सोमवार को नगर निगम में उपसभापति चुनाव में ऐसा ही देखने को मिला। चुनाव में सपाई ठंडे पड़े रहे और बाजी भाजपा ने मार ली। सपा पार्षद अफरोज अहमद का पर्चा खारिज हो गया, जिसके बाद भाजपा पार्षद संजय राय को निर्विरोध उपसभापति घोषित कर दिया गया।

loksabha election banner

नगर निगम कार्यकारिणी समिति के उपसभापति का चुनाव सोमवार दोपहर करीब दो बजे शुरू हुआ। समिति के 12 सदस्य वोट कर उपसभापति का चुनाव करते हैं। वर्तमान में कार्यकारिणी समिति में भाजपा के आठ और सपा के चार सदस्य हैं। भाजपा से पार्षद संजय राय और सपा से पार्षद अफरोज अहमद ने उपसभापति पद के लिए नामांकन कराया। जांच में अफरोज अहमद का पर्चा खारिज कर दिया गया। इसके साथ ही महापौर डॉ. उमेश गौतम ने संजय राय को निर्विरोध उपसभापति घोषित कर दिया।

चुनाव में सपा प्रत्याशी के समर्थन में पार्टी के कोई पदाधिकारी, पार्षद नहीं आया। सिर्फ कार्यकारिणी के सदस्य शमीम अहमद, तब्बसुम नफीस और जुबैरा बी मौजूद थीं। उन्होंने भी पर्चा खारिज होने पर विरोध नहीं किया। लगा कि जैसे पार्टी पहले से ही हथियार डाले बैठी है। चुनाव के दौरान नगर आयुक्त अभिषेक आनंद, अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, मुख्य अभियंता बीके सिंह, पार्षद चित्रा मिश्रा, छंगामल मौर्य, शालिनी जौहरी, मुकेश मेहरोत्रा, महेश राजपूत, मुनेंद्र सिंह मौजूद रहे। वर्जन

उपसभापति के चुनाव में सपा पार्षद के नामांकन पत्र को कमियां होने के कारण खारिज कर दिया गया। भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध उपसभापति घोषित किए गए। अगर चुनाव होता तो भी भाजपा के वोट ही अधिक पड़ते।

- डॉ. उमेश गौतम, महापौर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.